लाइव न्यूज़ :

Katrina Kaif-Vicky Kaushal wedding: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने की शादी, सामने आई पहली तस्वीर, वायरल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 9, 2021 22:03 IST

Katrina Kaif-Vicky Kaushal wedding: कैटरीना कैफ (38) और विक्की कौशल (33) ने करीब दो साल डेटिंग के बाद शादी करने का फैसला किया।

Open in App
ठळक मुद्देविक्की का एक बड़ा पंजाबी परिवार है जिसमें उनके चाचा, चाची, मामा और मामी हैं।जयपुर और होटल के बीच की दूरी करीब 120 किलोमीटर है।कैफ की मां, बहनों और भाइयों समेत अन्य सदस्य शादी में शामिल होने के लिए लंदन से राजस्थान आए हैं।

Katrina Kaif-Vicky Kaushal wedding: इंतजार खत्म हो गया। आज डी-डे है! बॉलीवुड सितारे कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने गुरुवार को शादी कर ली। सवाई माधोपुर के एक आलीशान होटल में अपने परिवार के करीबी सदस्यों और दोस्तों के बीच एक-दूसरे के हो गए। 

बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल ने राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित एक आलीशान होटल में बृहस्पतिवार को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली। शादी के कुछ घंटे के बाद जोड़े ने अपने खास दिन की तस्वीरें ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट कीं।

इन तस्वीरों में दिख रहा है कि कैफ कौशल को माला पहना रही हैं औ वे हाथ पकड़कर फेरे ले रही हैं। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, “हमारे दिलों में हर उस चीज़ के लिए प्यार और आभार है जो हमें इस क्षण तक लेकर आई है। हमने साथ मिलकर इस नए सफर की शुरुआत की है और हम आप सब का प्यार और आशीर्वाद चाहते हैं।”

शादी का कार्यक्रम निजी समारोह रहा और विवाह स्थल की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में गार्ड तैनात थे जिससे मीडिया के लिए जानकारी जुटाना मुश्किल हुआ। आलीशान ‘सिक्स सेंसेज़ फोर्ट बरवाड़ा’ होटल से जोड़े की तीन तस्वीरें और एक छोटा वीडियो ही उनकी शादी का संकेत था। यह पुराना किला है जिसे आलीशान होटल में बदला गया है।

मीडिया और प्रशंसकों को इससे सुरक्षित दूरी पर रखा गया था और इसकी रखवाली निजी सुरक्षा कर्मी कर रहे हैं। ऑनलाइन लीक हुई तस्वीरों में दिख रहा है कि दुल्हन लाल रंगे के लहंगे में हैं और दूल्हे ने आईवरी रंग की शेरवानी पहनी हुई है और गले में माला डाली हुई है। शादी की लीक हुई अन्य तस्वीरों में दिख रहा है कि मेहमान होटल की बालकनी में हैं।

बॉलीवुड के कई सितारे यहां पहुंचे। अक्षय कुमार भी दिखे गए। एक पारंपरिक हिंदू समारोह के साथ शपथ ली। विक्की और कैटरीना की पहली शादी की तस्वीरें आ गई हैं। कल यानी 8 दिसंबर को हल्दी और संगीत समारोह हुआ था।

कैफ (38) और कौशल (33) के विवाह पूर्व समारोह से संबंधित तीन दिवसीय कार्यक्रम राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस रिसोर्ट में मंगलवार से शुरू हो गए थे। शादी के लिये आमंत्रित लोगों में कैफ के करीबी फिल्मकार कबीर खान, उनकी पत्नी तथा अभिनेत्री मिनी माथुर, ''धूम-3'' और ''ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'' फिल्म के निर्देशक विजय कृष्ण अचारा, नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी शामिल हैं।

टॅग्स :कैटरीना कैफविक्की कौशलजयपुरराजस्थानबॉलीवुड इंस्टा तड़का
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल