लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा की जगह लेंगी कैटरीना कैफ, सलमान खान के साथ 'भारत' में आएंगी नजर

By विवेक कुमार | Updated: July 30, 2018 11:50 IST

अतुल अग्निहोत्री ‘भारत’ के निर्माता हैं और यह दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओडे टू माय फादर’ का रूपांतरण है।

Open in App

मुंबई, 30 जुलाई: फिल्म डायरेक्टर अली अब्बास जफर को उनकी आने वाली फिल्म ‘भारत’ के लिए नई अदाकारा मिल गई है। जी हां,  प्रियंका चोपड़ा के फिल्म छोड़ने के बाद अब कैटरीना कैफ फिल्म में सलमान खान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी। सलमान और कैटरीना आखिरी बार वर्ष 2017 में आई हिट फिल्म ‘टाईगर जिंदा है’ में साथ नजर आए थे। इसका निर्देशन भी अली ने किया था। निर्देशक एक बार फिर इस जोड़ी के साथ काम करने को उत्साहित हैं।

अली ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं ‘भारत’ में सलमान और कैटरीना के साथ एकबार फिर काम करने को लेकर उत्साहित हूं। हमने पहले भी एकसाथ अच्छा काम किया है और एक बार फिर दोनों के साथ काम करना मजेदार होगा।’’

निर्देशक ने कहा, ‘‘कैटरीना आखिरी समय में फिल्म का हिस्सा बनी हैं और प्रतिभाशाली अदाकारा के साथ एकबार फिर काम करना दिलचस्प होगा।’’

अली ने हाल ही में ट्वीट कर प्रियंका चोपड़ा के फिल्म छोड़ने की जानकारी दी थी और कहा था कि उन्होंने ‘‘खास वजह’’ से यह फिल्म छोड़ी है। प्रियंका के अमेरिकी गायक निक जोनस से सगाई करने की खबरें चर्चा में बनी हुई है।

सलमान खान और अभिनेत्री दिशा पटानी फिल्म की शूटिंग शुरु कर चुके हैं। कैटरीना सितंबर में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। अतुल अग्निहोत्री ‘भारत’ के निर्माता हैं और यह दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओडे टू माय फादर’ का रूपांतरण है।

बता दें कि फिल्म भारत में सलमान की उम्र 25 से 65 साल तक की दिखाई जाएगी। हर एज के साथ उनका अलग-अलग लुक देखने को मिलेगा। 5 जून 2019 को रिलीज होने वाली फिल्म भारत की कहानी 1947 से 2010 के दौर की है।

वहीं ये सलमान खान और अली अब्बास की तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों की जोड़ी ने 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी सुपरहिट फिल्में दी है। 

(इनपुट विथ भाषा)

टॅग्स :कैटरीना कैफसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल