लाइव न्यूज़ :

'भाबी जी घर..' के 'विभूति नारायण' के साथ काम करने पर बोलीं कैटरीना कैफ, कहा- उनकी वजह से रोकनी पड़ी थी शूटिंग

By मेघना वर्मा | Updated: May 5, 2019 12:34 IST

कैटरीना और सलमान की फिल्म भारत 5 जून को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होगी। फिल्म के टीजर और ट्रेलर ने ही लोगों को इस फिल्म के लिए उत्साहित कर दिया है।

Open in App

कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म भारत के प्रमोशन में बिजी हैं। भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की समय पर बनी इस फिल्म में सलमान खान पांच अवतार में दिखाई देंगे। वहीं फिल्म में उनकी और कैटरीना की केमेस्ट्री भी दिखेगी। फिल्म में सुनिल ग्रोवर और भाबी जी घर पर हैं के विभूति नरायाण यानी आसिफ शेख भी दिखाई देंगे। वहीं कैटरीना कैफ ने उनके साथ काम करने को लेकर अपनी बात रखी है। 

रिसेंटली कैटरीन कैफ अपने सोशल मीडिया से लाइव आकर लोगों के सवालों का जवाब दे रही थी। इस चैट में कैटरीना ने फिल्म को लेकर फिल्म के सेट पर होने वाली मस्ती को लेकर कई बातें की। वहीं कैट के एक फैन ने जब उनसे आसिफ शेख के साथ काम करने का एक्सपीरिएंस पूछा तो कैटरीना ने सेट पर हुए एक इंसीडेट शेयर किया। 

कैटरीना ने बताया, 'आसिफ बेहद फनी पर्सन हैं। मुझे उनमें जो सबसे ज्यादा पसंद आया वो है उनका काम करने का तरीका। मैं फिल्म के बारे में बहुत कुछ तो रिवील नहीं कर सकती पर एक सीन में जब मैं मॉनिटर के पास बैठी थी तो आसिफ ने कुछ ऐसा कहा कि सेट पर मौजूद सभी लोग हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए। अलि ने उस समय के ले शूटिंग तक रोक दी थी।'

कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर अपने इस लाइव सेशम में फैंस से और भी कई बातें शेयर की। सिर्फ फिल्म के ही बारे में ही नहीं बल्कि हेल्थ, मेकअप और फिटनेस को लेकर भी बहुत सी चीजें कैटरीना ने अपने फैंस को बताई। 

कैटरीना और सलमान की फिल्म भारत 5 जून को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होगी। फिल्म के टीजर और ट्रेलर ने ही लोगों को इस फिल्म के लिए उत्साहित कर दिया है। सिर्फ यही नहीं फिल्म के पहले गाने स्लो मोशन में दिशा पटानी की भी लोग बहुत तारीफ कर रहे हैं। 

टॅग्स :कैटरीना कैफभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन, देखें तस्वीरें

भारतशोध और नवाचार के नए दौर की चुनौतियों से निपटने की जरूरत

बॉलीवुड चुस्कीविक्की कौशल और कैटरीना कैफ बने माता-पिता, बेटे का किया स्वागत, सोशल मीडिया पर लिखा

बॉलीवुड चुस्कीमां बनेंगी कैटरीना कैफ?, पति विक्की कौशल ने शेयर की तस्वीरें, लिखा- 'दिल खुशियों से भरा है'

बॉलीवुड चुस्कीमालदीव ने कैटरीना कैफ को टूरिज्म के लिए बनाया अपना वैश्विक ब्रांड एंबेसडर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?