लाइव न्यूज़ :

कैटरीना कैफ ने घर पर ही मनाया अपना जन्मदिन, केक काटते हुए नजर आईं एक्ट्रेस-देखें Photos

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 17, 2020 09:31 IST

कैटरीना कैफ ने 16 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाया है। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे की खास फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने 16 जुलाई को अपना 37वां जन्मदिन मनाया हैं कैटरीना को खास दिन पर बड़े बड़े स्टार्स ने शुभकामनाएं दीं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने 16 जुलाई को अपना 37वां जन्मदिन मनाया हैं। कैटरीना की गिनती आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में की जाती है। अपने करियर में उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। सलमान खान, अक्षय कुमार और रनबीर कपूर संग एक्ट्रेस की जोड़ी को फैंस के बीच काफी पसंद किया गया। कैटरीना को खास दिन पर बड़े बड़े स्टार्स ने शुभकामनाएं दीं।

वहीं, कैटरीना कैफ ने इस बार अपना जन्मदिन घर पर ही मनाया है। एक्ट्रेस ने भी लॉकडाउन में ढेर सारे केक के साथ अपना जन्मदिन मनाया। कैटरीना ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ी एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें उनके सामने कई केक रखे नजर आ रहे हैं।

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ी फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है साथ ही लोगों को बधाई देने के लिए शुक्रिया कहा है। एक्ट्रेस ने अपनी फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "जन्मदिन पर आप सभी की ढेर सारी बधाइयों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। एक्ट्रेस के द्वारा शेयर की गई फोटो में वह एक-एक कर सारे केक काटती हुई दिखाई दे रही हैं। फोटो में रेड प्रिंटेड ड्रेस में एक्ट्रेस का स्टाइल भी देखने लायक है। उनकी इस फोटो पर ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह, कियारा आडवाणी, नेहा धूपिया और आयुष शर्मा जैसे कई कलाकारों ने कमेंट कर बधाई दी।

विक्की कौशल ने किया विश

विक्की ने अपने स्टेट्स पर कैटरीना की एक फोटो लगाई है जिसमें वह बाहों को फैलाए नजर आ रही हैं। साथ ही एक वीडियो शेयर किया है जिसमें विक्की एक पोइम सुनाते नजर आ रहे हैँ। विक्की वीडियो  कहते हैं नानी तेरी मोरनी को मोर ले गए बाकी जो बचा था काले चोर ले गए... बाद में वह चीभ निकाल देते हैं।

टॅग्स :कैटरीना कैफबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?