लाइव न्यूज़ :

हिजाब विवाद में फिल्ममेकर ने शबाना, सोनम, स्वरा का नाम लेकर निकाला गुस्सा, कहा- चुनाव से पहले हिजाब गैंग सक्रिय हो गया

By अनिल शर्मा | Updated: February 12, 2022 12:47 IST

अशोक पंडित कहते हैं हमारी इंडस्ट्री में भी वही चेहरे हैं। वहीं 300 लोग हैं जो 2014 से पीछे पड़े हैं कि मोदी जी को वोट मत दीजिए, मोद जी प्राइम मिनिस्टर नहीं बनने चाहिए। वहीं चेहरे हैं शबाना जी आ गई, सोनम कपूर जी आ गई हैं, स्वरा भास्कर आ जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक पंडित ने हिजाब विवाद पर कहा कि जब भी चुनाव होता है कुछ का खेल शुरू हो जाता हैफिल्ममेकर ने कहा कि जैसे ही चुनाव खत्म हो जाएंगे हिजाब की नौटंकी भी खत्म हो जाएगी

मुंबईः कर्नाटक के एक स्कूल से शुरू हुआ हिजाब विवाद देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर राजनेता से लेकर अभिनेता तक इस पर बढ़-चढ़कर अपनी राय दे रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर एक प्राइम टाइम टीवी डिबेट में फिल्ममेकर अशोक पंडित ने दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी, स्वरा भास्कर और सोनम कपूर का नाम लेते हुए कहा कि हर चुनाव से पहले एक गैंग सक्रिय हो जाता है, इस बार हिजाब गैंग एक्टिव हो गया है।

हिजाब मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए अशोक पंडित ने कहा, इस देश के लोगों के एक बात समझना बहुत जरूरी है। और वह बात है इनका इकोसिस्टम। जब भी देश में या राज्यों में चुनाव शुरू होता है, इनका एक ड्रामा शुरू हो जाता है। खेल शुरू हो जाता है।

अशोक पंडित आगे कहते हैं, आप देश सकते हैं जेएनयू टुकड़-टुकड़े गैंग के बाद चुनाव थे। इसके बाद अवॉर्ड वापसी गैंग आया उस समय भी चुनाव थे। उनके बाद एक चुनाव के वक्त आया असहिष्णुता गैंग, खान मार्केट गैंग वो भी इलेक्शन के वक्त, शाहीन बाग गैंग इलेक्शन के वक्त पर, दिल्ली दंगे इलेक्शन के वक्त पर और अब यूपी और पंजाब समेत बाकि राज्यो में चुनाव हैं तो ये हिजाब गैंग का नाटक रचाया जा रहा है।

फिल्ममेकर आगे कहते हैं कि जिस दिन चुनाव खत्म हो जाएंगे इनका हिजाब की नौटंकी भी खत्म हो जाएगी। वह कहते हैं कि जो आरोपी हैं वो सारे के सारे प्रोटेस्ट में एक जैसे हैं। वो सभी एक ही चेहरे हैं जिसने अल्लाहो अकबर का नारा लगाया मुझे नारे से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन वो वही महिला है जो टुकड़े-टुकड़े गैंग में शामिल थी। जैसे ही देश में कोई गलत माहौल बनाना होता है तो इस सारे एक्टर्स का इस्तेमाल किया जाता है।

अशोक पंडित कहते हैं हमारी इंडस्ट्री में भी वही चेहरे हैं। वहीं 300 लोग हैं जो 2014 से पीछे पड़े हैं कि मोदी जी को वोट मत दीजिए, मोद जी प्राइम मिनिस्टर नहीं बनने चाहिए। वहीं चेहरे हैं शबाना जी आ गई, सोनम कपूर जी आ गई हैं, स्वरा भास्कर आ जाएंगी।

्र

टॅग्स :कर्नाटक हिजाब विवादशबाना आज़मीसोनम कपूरस्वरा भाष्कर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, बेबी बंप दिखाते हुए कैप्शन लिखा- 'मदर'

भारतस्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को एनसीपी (एसपी) युवा विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

बॉलीवुड चुस्कीकॉपीराइट उल्लंघन के चलते अभिनेत्री स्वरा भास्कर का एक्स अकाउंट स्थायी रूप से निलंबित

भारतAnushakti Nagar Election Results 2024: फहाद अहमद की हार पर एल्विश यादव ने कसा तंज, कहा- 'स्वरा भास्कर के हिजाब न पहनने की मिली सजा'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?