लाइव न्यूज़ :

Good Newwz Box Office Collection Day 8: अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज' का 8वें दिन भी धमाल जारी, जानें अब तक का कलेक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 4, 2020 11:13 IST

फिल्म 'गुड न्यूज' में सभी कलाकारों ने कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाया है। यह फिल्म दर्शकों खूब पसंद आ रही है। पहले दिन इस फिल्म ने बंपर कमाई की थी।

Open in App
ठळक मुद्देमल्टी स्टारर गुड न्यूज हाल ही में पर्दे पर रिलीज हुई हैफिल्म ने आठ दिनों में शानदार कलेक्शन कर लिया है।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'गुड न्यूज' (Good Newwz) शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। पहले ही दिन इस फिल्म ने बंपर कमाई की। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा करीना कपूर (Kareena Kapoor), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और किआरा आडवाणी (Kiara Advani) भी अहम भूमिका में हैं।

कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर यह फिल्म फैंस को काफी पसंद आ रही है। फिल्म ने पहले ही दिन बंपर ओपनिंग की। फिल्म का छठे और सातवें दिन भी शानदार कलेक्शन रहा है।

अक्षय कुमार-करीना कपूर की फिल्म ने 8 दिनों में 136 करोड़ की शानदार कमाई की है। शुक्रवार  को मल्टी स्टारर फिल्म ने 8.06 करोड़ कमाए हैं।

फिल्म की कहानी

यह फिल्म आईवीएफ (IVF) टॉपिक पर आधारित है। मुंबई का रहना वाला एक हाई-फाई कपल वरुण बत्रा (अक्षय कुमार) और दीप्ति बत्रा (करीना कपूर) की शादी को सात साल हो चुके हैं, लेकिन दोनों अभी तक माता-पिता नहीं बनें हैं। दीप्ति पेशे से पत्रकार है और मां बनने के बेकरार है जबकि वरुण इस  मामले में कूल है।ऐसे में जब ये दोनों मुंबई से दिल्ली वरुण की बहन अंजना सुखानी के मां बनने के उपलक्ष्य में मनाई जानेवाली पहली लोहड़ी के लिए आते हैं, तो वरुण की बहन और जीजा उन्हें डॉक्टर जोशी दंपति (आदिल हुसैन-टिस्का चोपड़ा) से आइवीएफ ट्रीटमेंट के जरिए पैरंट्स बनने की सलाह देते हैं।दीप्ति इसके लिए पति को मना लेती है लेकिन इनकी जिंदगी तब बदलती है जब उनको पता चलता है कि हमनाम बत्रा कपल हनी (दिलजीत दोसांझ) और मोनिका (कियारा अडवानी) भी डॉक्टर जोशी के यहां ट्रीटमेंट कराने आए थे, मगर एक जैसे नाम के कारण उनके स्पर्म एक्सचेंज हो गए हैं। ऐसे में दीप्ति के गर्भ में हनी और मोनिका के में वरुण का स्पर्म चला जाता है। ये तो आपको थिएटर में जाकर ही पता लगेगा कि दोनों बच्चे को स्वीकार करते हैं बदल लेते हैं।

एक्टिंग

अक्षय फिल्म में एक कॉमिक अंदाज में फैंस से रुबरु हुए हैं। उनका स्टाइल और एटीट्यूड फैंस को जमकर हंसाने वाला है।  वहीं करीना एक स्मार्ट और समझदार महिला का करिदार निभा रही हैं।  करीना पूरी फिल्म में इस रोल में घुली नजर आईं। दिलजीत दोसांझ का रोल काफी मस्ती वाला है और वह पंजाबी व्यक्ति के किरदार में फैंस को हंसाते नजर आ रहे हैं। किआरा अडवाणी की भी एक्टिंग ठीक ठीक है। तिस्का चोपड़ा का रोल काफी दिलचस्प है और उन्होंने बहुत अच्छी एक्टिंग की है।

निर्देशन

डेब्यूटैंट डायरेक्टर राज मेहता ने एक अलग तरह के विषय को चुना है।  स्पर्म एक्सचेंज के गुफअप्स जैसे विषय पर बनी इस फिल्म को उन्होंने कहीं भी अश्लील, मेलॉड्रैमेटिक या ओवर द टॉप नहीं होने दिया है जो फिल्म को बहुत शानदार बनाता है। फिल्म में बताया गया है कि बच्चा कितना जरुरी है निर्देशक ने इसको बखूबी पेश किया है। 

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनगुड न्यूजअक्षय कुमारकरीना कपूरदिलजीत दोसांझकिआरा आडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल