मुम्बई, 30 मई: जाने माने डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने फ़िल्म निर्माता निर्देशक करण जौहर से अपने संबंधों को लेकर सफ़ाई दी है और कहा है कि करण जौहर उनके भाई समान हैं। मीडिया में ऐसी खबरें काफी समय से चल रही थीं कि करण जौहर और मनीष मल्होत्रा गे (समलैंगिक) कपल हैं।
इन अफवाहों को और हवा करण जौहर के 46वें जन्मदिन पर मिली जब मनीष मल्होत्रा ने भी करण जौहर को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी। किसी यूजर ने लिख दिया आप दोनों क्यूट कपल हैं जिसे मनीष मल्होत्रा ने भी पसंद कर दिया।
इसके बाद करण जौहर ने भी उसी पोस्ट का जवाब दिया। उन्होंने लिखा karanjoharManish!!! Love you so much!!!! To many decades of us ❤️❤️❤️❤️
तबसे बस यही खबर की करण जौहर ने आखिरकार खुले तौर पर अपने जीवन के बहुत ही अहम पहलू के बारे में सार्वजनिक रूप से कुछ बोला है चलने लगी। हालांकि नाही मनीष मल्होत्रा और करण जौहर ने अपने संबंधों के बारे मे कुछ ऐसा कहा कि लोग कयास लगाना शुरू कर दें।
वैसे मनीष मल्होत्रा करण जौहर दोनों ने ही शादी नहीं करी है। करण सरोगेसी के जरिए एक लड़की और एक लड़के के पिता हैं। अपनी आत्मकथा में करण ने काफी खुल के अपने बारे में बताया है लेकिन उन्होंने अपने गे (समलैंगिक) होने के बारे में साफ़ शब्दों में कुछ नहीं कहा।