लाइव न्यूज़ :

अर्जुन रेड्डी की फिल्म Dear Comrade का हिंदी राइट्स खरीदने के लिए करण जौहर ने चुकाई इतनी कीमत

By मेघना वर्मा | Updated: July 28, 2019 13:57 IST

जल्द ही हमें Dear Comrade का हिंदी वर्जन देखने को मिलेगा। वहीं करण जौहर के प्रोडक्शन की अगली फिल्म होगी दोस्ताना 2

Open in App
ठळक मुद्देसाउथ के सुपर स्टार विजय की फिल्म Dear Comrade बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है।शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह विजय की फिल्म अर्जुन रेड्डी की ही हिंदी रीमेक थी।

अर्जुन रेड्डी फेम और साउथ के सुपर स्टार विजय देवरकोडा की फिल्म Dear Comrade फिल्म रिसेंटली रिलीज हुई है। जिसे लोगों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं अब खबर है कि इस फिल्म का हिंदी वर्जन करण जौहर बनाने वाले हैं। सिर्फ यही नहीं इस फिल्म के हिंदी राइट्स लेने के लिए करण जौहर ने मोटी रकम चुकाई है। 

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो करण जौहर ने विजय की इस सुपरहिट फिल्म Dear Comrade के हिंदी राइट्स को खरीदने के लिए छह करोड़ रुपये दिए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि इस फिल्म को खरीदने के पीछे कबीर सिंह की सक्सेस है। बता दें शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह, विजय की फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक थी। 

रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स का मानना है कि जब कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर 277 करोड़ की कमाई कर सकती है तो Dear Comrade फिल्म भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। इसीलिए फिल्म के राइट्स को इतने मंहगे दाम पर खरीदा गया है। 

करण जौहर ने Dear Comrade फिल्म देखी। जिसे देखने के बाद डायरेक्टर ने ट्वीट किया, 'बहुत खुश हूं कि Dear Comrade सबसे पहले देखी। क्या पावरफुल लव स्टोरी है। विजय और रश्मिका की एक्टिंग शानदार है। फिल्म आप तक शानदार मैसेज पहुंचाती है।'

करण के इस ट्वीट के बाद कयास लगाया जा रहा था कि वो फिल्म से काफी प्रभावित हैं। जल्द ही हमें Dear Comrade का हिंदी वर्जन देखने को मिलेगा। वहीं करण जौहर के प्रोडक्शन की अगली फिल्म होगी दोस्ताना 2। जिसकी अनाउंसमेंट करण जौहर ने कुछ दिनों पहले ही की थी। 

टॅग्स :करण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2025: शाहरुख खान के पास 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति, 7,790 करोड़ रुपये के साथ नंबर-2 पर जूही चावला, देखिए टॉप-5 लिस्ट

ज़रा हटकेVIDEO: एमएस धोनी का रोमांटिक अंदाज, बॉलीवुड के नए 'लवर बॉय', वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2024: शाहरुख खान ने हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में पहले नंबर पर किया कब्जा, अमिताभ बच्चन को भी छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?