'दोस्ताना 2' में नहीं नजर आएंगी आलिया भट्ट, ट्वीट करके करण जौहर ने दी ये जानकारी

By मेघना वर्मा | Published: January 30, 2019 12:19 PM2019-01-30T12:19:44+5:302019-01-30T12:19:44+5:30

फिलहाल आलिया भट्ट जोया अख्तर की अगली फिल्म गली बॉय में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह दिखाई देंगे। 

karan johar dismisses reports for approaching alia bhatt in dostana 2 | 'दोस्ताना 2' में नहीं नजर आएंगी आलिया भट्ट, ट्वीट करके करण जौहर ने दी ये जानकारी

'दोस्ताना 2' में नहीं नजर आएंगी आलिया भट्ट, ट्वीट करके करण जौहर ने दी ये जानकारी

करण जौहर की फिल्म दोस्ताना किसे याद नहीं होगी। जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा कि ये फिल्म आज भी लोगों को हसंने पर मजबूर कर देती है। इसी पॉपुलैरिटी को देखते हुए दोस्ताना पार्ट 2 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। खबर तो ये भी आ रही थी कि इस दूसरे पार्ट में राजी फेम एक्ट्रेस आलिया भट्ट दिखायी देंगी। मगर करण जौहर ने इन खबरों को डिसमिस कर दिया हैं। 

ट्वीट कर दी जानकारी


करण जौहर ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी की अभी तक किसी को भी फिल्म दोस्ताना 2 के लिए अप्रोच नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ प्लानिंग जरूर चल रही हैं मगर अभी कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं हुआ है।

रिपोर्ट्स में उड़ी थी हवा 

2008 में आई फिल्म दोस्ताना की सक्सेस के बाद लोग बेसब्री से इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसी को देखते हुए फिल्म के दूसरे पार्ट पर काम होना शुरू हो गया है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया था कि आलिया भट्ट दोस्ताना 2 में दिखाई दे जा सकती हैं। फिलहाल आलिया भट्ट जोया अख्तर की अगली फिल्म गली बॉय में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह दिखाई देंगे। 

Web Title: karan johar dismisses reports for approaching alia bhatt in dostana 2

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे