लाइव न्यूज़ :

आलिया-रणवीर के इश्क पर अब करण ने लगाई मुहर, डेडिकेट किया ये खूबसूरत गाना

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 26, 2018 12:21 IST

अब हाल ही में करण जौहर ने रणबीर और आलिया के लिए एक गाना भी डेडिकेट किया है।

Open in App

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रोमांस के चर्चे काफी दिनों से हो रहे हैं। दोनों की शादी की खबरों भी खूब चर्चा में हैं। हाल ही में आलिया के पापा महेश ने दोनों के रिश्ते पर मुहर लगाई थी।  हांलाकि फिर भी दोनों ने अपने रिश्ते पर अभी तक खुलकर नहीं कहा है।

अब हाल ही में करण जौहर ने रणबीर और आलिया के लिए एक गाना भी डेडिकेट किया है। दरअसल नेहा धूपिया के रेडियो में करण जौहर हाल में गए थे। जहां नेहा ने करण से कहा- अगर आलिया और रणबीर के लिए एक गाना डेडिकेट करने हो तो आप कौन सा गाना डेडिकेट करेंगे। करण ने रणबीर और आलिया के लिए 'ऐ दिल है मुश्किल' का टाइटल ट्रैक डेडिकेट करने को कहा। शो में करण जौहर से नेहा धूपिया ने और भी कई सवाल किए।

फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर कपूर मेन रोल में नजर आए थे। इस फिल्म को करण ने ही बनाया था। वहीं अगर दोनों के रिश्ते की बात की जाए तो आलिया दबी जुबां ने अपने प्यार को स्वीकार कर चुकी हैं।

हाल ही में एक साक्षात्कार में  महेश भट्ट ने कंफर्म कर दिया है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। द टेलीग्राफ से बात करते हुए महेश ने कहा है कि जाहिर तौर पर दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। आपको यह बात समझने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए और मुझे रणबीर कपूर पसंद हैं। वह बहुत अच्छे इंसान हैं। 

अब उन्हें इस रिश्ते को कैसे आगे बढ़ाना है ये उन्हें सोचने और नतीजा निकालने की जरूरत है। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि दोनों भविष्य में कोर्ट मैरेज करना चाहते हैं या और किसी तरह से, इस बारे में वह नहीं बता सकते। यह सब इसी बात पर निर्भर करता है कि उनका रिलेशन आगे कैसा चलता है।साथ ही उन्होंने कहा कि मैं कोई नहीं होता हूं और मैं साथ ही कैसे कयास लगा सकता हूं कि दोनों अपने रिश्ते को कब और कैसे आगे बढ़ाएंगे। ये उनकी जिंदगी है वह अपने हिसाब से सही समय पर फैसला लेगे। मुझे कोई आपत्ति नहीं है। हाल ही में खबर आई थी कि ये कपल साथ में क्रिसमस और नया साथ मनाएगा। 

शादी की उड़ी थी खबर

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं ये सभी तो पता है। ऐसे में दोनों के परिवारों ने भी इस रिश्ते को अपनी मंजूरी दे दी है और दोनों ही परिवार एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं। बताया जा रहा है कि शादी की तारीख तय करने से पहले दोनों परिवार ऋषि कपूर के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। जैसा कि सभी को पता है कि ऋषि इस समय न्यू यॉर्क में अपना इलाज करा रहे हैं। खबर के अनुसार केवल रणबीर ही नहीं बल्कि पूरा परिवार ही आलिया को काफी पसंद करता है। कहा जा रहा है कि अगले साल तक दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हांलाकि हम देख चुके हैं कि कॉफी विद करण में आलिया ने काफी हद तक अपने और रणबीर के रिश्ते को सार्वजनित रूप से स्वीकार किया था।

हाल ही में  आलिया भट्ट और रणबीर कपूर न्यूयॉर्क की सड़को पर घूमते हुए, एक दूसरे के साथ समय बिताते नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया पर आलिया और रणबीर की एक तस्वीर में एक साथ देख फैंस क्रेजी हुए दिख रहे थे। आज सुबह से ही आलिया और रणबीर की जोड़ी सोशल मीडिया पर छाई हुई दिख रही थीं। फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई थीं। जैसा कि फैंस को पहले से पता है रणबीर कपूर काफी दिनों न्यूयॉर्क में थीं। ऐसे में अपनी बिजी शेड्यूल से टाइम निकलकर अब आलिया भी  रणबीर कपूर से मिलने न्यूयॉर्क की धरती पर पहुंच गई थीं।

 वहीं, दोनों दबीं जुबां में अपने प्यार का ऐलान तो कर चुके हैं बस आधिकारिक घोषणा का फैंस को इंतजार है। इससे पहले ऋषि कपूर ने आलिया और रणबीर के रिश्ते पर अपने ही अंदाज में ट्वीट करके मुहर भी लगाई थी। वहीं, हाल ही में रणबीर ने आलिया के परिवार और अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया है।

टॅग्स :करण जौहरआलिया भट्टरणबीर कपूरनेहा धूपिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल