लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड की फर्स्ट फैमिली के बारे में वो रोचक बातें जिनको पढ़ फैंस कहेंगे OMG

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 11, 2018 11:48 IST

पृथ्वीराज कपूर से लेकर राजकपूर तक और ऋषि कपूर से लेकर रणवीर कपूर तक, इस परिवार में तमाम ऐसे नाम हैं, जिन्होंने हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री पर लंबे समय तक राज किया।

Open in App

जब भी कभी बॉलीवुड का नाम हमारे जेहन में आता है तो कपूर खानदान के योगदान के बारे में जरूर सोचते हैं। पृथ्वीराज कपूर से लेकर राजकपूर तक और ऋषि कपूर से लेकर रणवीर कपूर तक, इस परिवार में तमाम ऐसे नाम हैं, जिन्होंने हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री पर लंबे समय तक राज किया। कपूर परिवार के लड़कों और लड़कियों दोनों ने इंड्रस्टी को एक नया मुकाम दिया है। आज हम कपूर खानदान के बारे में वे रोचक जानकारियां प्रस्तुत कर रहे हैं जिनसे फैंस अब तक अंजान हैं।

1- पृथ्वीराज कपूर जो फिल्म जगत में कपूर परिवार के पहले बड़े नाम हैं, उन्होंने वर्ष 1942 में पृथ्वी थिएटर की नींव डाली थी।2-राज कपूर ने एक तरह से अपनी बुआ से ही शादी की थी। कृष्णा कपूर जो पृथ्वीराज की मामा की बेटी थी, उनकी पत्नी बनीं।3- राज कपूर ने ही डिम्पल कपाडिया को फिल्म में पहली बार प्रस्तुत किया। डिम्पल को ब्रेक मिला था फिल्म बॉबी से। साल था 1973।4- ऋषि कपूर को सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार के राष्ट्र पुरस्कार से नवाज़ा गया था। उन्हें यह पुरस्कार 'मेरा नाम जोकर'  में अपने बाल अभिनय के लिए दिया गया था।5-राज कपूर की बेटी ऋतू नन्दा, श्वेता बच्चन की सास हैं। अमिताभ बच्चन की बेटी की शादी निखिल नन्दा से हुई है, जो एस्कॉर्ट ग्रुप के मालिक हैं।6-करीना कपूर का नाम एना करेनिना के नाम पर रखा गया। उनकी मां बबीता टॉलस्टॉय की किताब को पढ़ रहीं थी, जब करीना उनके पेट में थी। इस किताब में एना करेनिना का जिक्र था।7- करीना कपूर ने 'देव' फिल्म के लिए 'जब नहीं आए थे तुम' गाना गाया था। लेकिन गाने में वह चल नहीं सकीं।8-कपूर खानदान में सभी के निक नेम हैं सिर्फ रणबीर को छोड़ कर, लेकिन उनकी मां नीतू  के अनुसार रणबीर में कोई कमी नहीं है और वह एक कंप्लीट मैन हैं इसी वजह से वह उन्हें रेमंड बुलाती हैं।9-फिल्म बॉबी जोकि मेरा नाम जोकर का रीमेक थी, इसमें उनके पिता की पहली पसंद राजेश खन्ना थे, लेकिन पैसे ना होने के कारण उन्हें इस फिल्म में अपने बेटे यानि ऋषि कपूर को साइन करना पड़ा। 10-ऋषि कपूर और रणबीर कपूर दोनों नें ही अपनी डेब्यू फिल्म में टॉवल सीन किया है।  11- शशि कपूर का असली नाम बलबीर राज कपूर था।

टॅग्स :रणबीर कपूरकरीना कपूरबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीKareena Kapoor ने शुरू की 'दायरा' की शूटिंग, साउथ के एक्टर संग हाथ मिलाया

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल