लाइव न्यूज़ :

कपूर-आहूजा फैमली ने किया आधिकारिक तौर पर ऐलान, 8 मई को होगी सोनम कपूर की शादी

By स्वाति सिंह | Updated: May 1, 2018 19:09 IST

सोनम कपूर के ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा पेशे से दिल्ली के एक बड़े बिजनेसमैन हैं। आनंद का Bhane नाम के कपड़ों का एक बड़ा ब्रांड है।

Open in App

मुंबई, 1 मई: काफी दिनों के सोनम कपूर की शादी की खबरों के बीच आखिरकार मंगलवार को परिवार की तरफ से इस खबर की अधिकारिक पुष्टि की गई है। एएनआई के मुताबिक सोनम 8 मई, 2018 को मुंबई में आनंद आहूजा से शादी कर रही है। इससे पहले 19वें आईफा समारोह से जुड़ी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बारे में अनिल कपूर से सोनम की शादी को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने इस पर साफ तौर पर बात नहीं की थी। उन्होंने कहा था कि 60 साल से मेरा परिवार इस इंडस्ट्री में है और मीडिया ने हमेशा से मेरे करियर और मेरे परिवार का साथ दिया है, सही समय आने पर सभी चीजें आप सभी को बता देंगे।

वहीं, सोनम कपूर ने अपनी गेस्‍ट ल‍िस्‍ट भी तैयार कर ली है। उनकी शादी में परिवार व करीबी दोस्तों के अलावा बॉलीवुज सितारों की जमावड़ा भी लगने वाला है।इस शादी की लिस्ट में  बॉलीवुड के तमाम द‍िग्‍गज शाम‍िल हैं। ये सभी लोग उनके पापा अन‍िल कपूर की ल‍िस्‍ट का ह‍िस्‍सा भी हैं। सोनम की ल‍िस्‍ट में खासतौर पर रणबीर कपूर, करीना कपूर, स्‍वरा भास्‍कर, रणवीर स‍िंह और दीप‍िका पादुकोण, सलमान खान, अमिताभ बच्चन शाम‍िल हैं।

जानें कौन है सोनम के होने वाले पति

सोनम कपूर के ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा पेशे से दिल्ली के एक बड़े बिजनेसमैन हैं। आनंद का Bhane नाम के कपड़ों का एक बड़ा ब्रांड है। दिल्ली के रहने वाले आनंद इसके साथ ही शाही एक्पोर्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं जो उनका फैमिली बिजनेस है। आनंद अहूजा देश के पहले शू स्टोर के भी फाउंडर हैं। स्टोर का नाम है 'वेज-नॉन वेज'। इतना ही नहीं सोमन के कथित प्रेमी आनंद अहूजा अपने फैमिली बिजनेस 'शाही एक्सपोर्ट्स' के एमडी हैं। आनंद आहूजा ने अमेरिका की अमेजन कंपनी में बतौर प्रोडक्ट मैनेजर काम किया है। 

टॅग्स :सोनम कपूरवेडिंगअनिल कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेEMI पर खरीदा iPhone-17, शादी में नाले में गिरा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हल्दी में हुआ पूरा 'होली वाला स्वैग', तस्वीरों ने मचाया धमाल

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?