लाइव न्यूज़ :

इससे हमको दूर रखो, बॉयकॉट के सवाल पर बोले कपिल शर्मा- मेरी अभी अपनी फिल्म आई नहीं है लेकिन...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2022 15:26 IST

कपिल शर्मा नंदिता दास द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ज्विगाटो में नजर आएंगे। इस फिल्म का प्रीमियर  47वें टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (TIFF) 2022 के कंटेंप्रेरी वर्ल्ड सिनेमा' सेंक्शन में होगा। ज्विगाटो में कपिल शर्मा एक डिलीवरी फूड राइडर के रूप में दिखाई देनेवाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड इन दिनों बॉयकॉट की मार झेल रहा है। कपिल शर्मा से जब बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये ट्रेंड-वेंड तो चलते रहते हैं।

मुंबईः बॉलीवुड इन दिनों बॉयकॉट की मार झेल रहा है। कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंंधे मुंह गिर गईं। अक्षय कुमार की रक्षाबंधन और आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा का भी यही हाल हुआ। इस बीच कपिल शर्मा से जब बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस ट्विटर की दुनिया से मुझे दूर रखो।

कॉमेडियन कपिल अपने शो द कपिल शर्मा के नए सीजन को लेकर चर्चाओं में हैं। उनका नया लुक भी खासे ध्यान खींच रहा है। कपिल से प्रमोशन के दौरान बॉलीवुड को बॉयकॉट को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ’पता नहीं सर, मैं इतना समझदार आदमी नहीं हूं। मेरी अभी अपनी फिल्‍म आई नहीं है। पर ये ट्रेंड-वेंड तो चलते रहते हैं। बकौल कपिल- ये सब वक्‍त की बात होती है।

कपिल शर्मा ने आगे कहा, सर ये ट्विटर की दुनिया से मुझको दूर रखो।मैं बड़ी मुश्किल से निकला हूं। कपिल दरअसल यहां अपने विवादित ट्वीट की तरफ इशारा कर रहे थे। 

गौरतलब है कि बॉयकॉट को लेकर अर्जुन कपूर को उनके बयान को लेकर काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ीं। उनको सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। सोशल मीडिया पर लोग हर बॉलीवुड फिल्म को बॉयकॉट कर रहे हैं। इसका फिल्म इंडस्ट्री पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। अनुराग कश्यप ने कहा कि ऐसी चीजें दुनियाभर में हो रही हैं और ये चलता रहेगा। अनुराग की फिल्म दोबारा भी थिएटर में नहीं चल पाई है। 4 दिन में फिल्म ने 4 करोड़ के लगभग कमाई की है।

बात करें कपिल की तो वह नंदिता दास द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ज्विगाटो में नजर आएंगे। इस फिल्म का प्रीमियर  47वें टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (TIFF) 2022 के कंटेंप्रेरी वर्ल्ड सिनेमा' सेंक्शन में होगा। ज्विगाटो में कपिल शर्मा एक डिलीवरी फूड राइडर के रूप में दिखाई देनेवाले हैं। वहीं कपिल शर्मा के अपोजिट अभिनेत्री शाहाना गोस्वामी नजर आएंगी जिसमें वह उनकी पत्नी की भूमिका निभा रहीं हैं। 

टॅग्स :कपिल शर्माहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल