लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी के सेंस ऑफ ह्यूमर के कायल हुए कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, जानिये क्या कहा?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 21, 2019 08:44 IST

आजकल बॉलीवुड सितारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खूब मिल रहे हैं. पहले अक्षय कुमार से लेकर करण जौहर तक कई एक्टर-डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स ने दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री से मुलाकात की

Open in App

आजकल बॉलीवुड सितारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खूब मिल रहे हैं. पहले अक्षय कुमार से लेकर करण जौहर तक कई एक्टर-डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स ने दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री से मुलाकात की. बाद में रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, आलिया भट्ट जैसे कई युवा सितारों ने उनसे भेंट की.

इसके बाद अनिल कपूर ने प्रधानमंत्री के दरबार में हाजिरी लगाई और अब कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा भी पीएम से मिले हैं. अपने 'द कपिल शर्मा शो' की वजह से दोबारा लाइमलाइट में छाए कपिल ने शनिवार को पीएम मोदी से मुंबई में नेशनल म्यूजियम ऑफ इंडियन सिनेमा के उद्घाटन अवसर पर मुलाकात की.

इस दौरान वहां सिनेमा और टीवी के कई सितारे मौजूद रहे. इस इवेंट में कपिल अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ शामिल होने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान ही कपिल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद कपिल काफी खुश हैं.

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा, ''माननीय प्रधानमंत्री जी, आपसे मिलना सुखद रहा. इस मुलाकात में मुझे जानने को मिला कि आपके पास हमारे देश और फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरी के लिए कितने सारे इंस्पायरिंग आइडियाज हैं. मैं ये भी कहना चाहूंगा कि आपके पास एक बेहतरीन सेंस ऑफ ह्यूमर भी है.''

टॅग्स :कपिल शर्मानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस