लाइव न्यूज़ :

लो जी, आ गया कपिल की शादी का कार्ड 12 को बजेगा बाजा, बनेंगे दूल्हेराजा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 28, 2018 09:54 IST

Open in App

मुंबई, 28 नवंबर: बॉलीवुड में आजकल झक्कास मानसून वेडिंग का दौर चल रहा है. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह तथा प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी के बाद स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा भी अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

कपिल की शादी आगामी 12 दिसंबर को होने वाली है, जिसका कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. कपिल ने खुद यह कार्ड शेयर किया है. वेडिंग कार्ड इंग्लिश में है. क्रीम कलर के बेस वाले कार्ड पर भूरे रंग से लिखा हुआ है, ''दिल में खुशी और पैरेंट्स के आशीर्वाद के साथ मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि 12 दिसंबर 2018 को मैं और गिन्नी प्यार व सम्मान की एक नई जर्नी की शुरु आत करने जा रहे हैं. हम उन सभी लोगों का शुक्रि या अदा करना चाहेंगे जो हमारे इस शानदार सफर के साथी रहे.

हम अपने सभी चाहने वालों से आशीर्वाद और शुभकामनाओं की अपेक्षा करते हैं.'' बता दें कि कपिल और गिन्नी की शादी जालंधर के निकट फगवाड़ा में होने वाली है. हाल ही में एक इंटरव्यू में कपिल ने अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था, ''हमने अभी तक सगाई नहीं की है और सारी रस्मों को हम दिसंबर में ही पूरी करने वाले हैं. मेरी मां ने हमारे घर में 10 दिसंबर को जागरण रखवाया और इसके बाद 30 दिसंबर को गिन्नी के घर पर अखंड पाठ का आयोजन किया जाना है. हमारे प्री वेडिंग फंक्शन में बैंगल सेरेमनी, कॉकटेल पार्टी और मेहंदी सेरेमनी शामिल है. हमने फैसला किया है कि हम 22 दिसंबर को वेडिंग रिसेप्शन पार्टी देंगे. इसमें बदलाव भी हो सकता है क्योंकि अभी तक हमने इसके लिए वेन्यू का फैसला नहीं किया है. हम शादी के बाद तुरंत हनीमून पर भी नहीं जाएंगे क्योंकि शादी के तुरंत बाद मैं अपने शो की शूटिंग शुरू कर दूंगा.'' शादी के बाद शुरू होगा शो कपिल शर्मा शादी के तुरंत बाद अपने शो के साथ एक बार फिर टीवी पर धमाकेदार वापसी करने वाले हैं. 'द कपिल शर्मा शो' के नए सीजन को लेकर वह काफी उत्साहित हैं और मंगलवार की सुबह ही उन्होंने अपने नए शो के पहले टीजर को फैंस के साथ शेयर किया.

इसके साथ कपिल ने यह भी लिखा कि पूरे इंडिया को एकसाथ हंसाने के लिए उनका शो आ रहा है. हालांकि अभी तारीख नहीं बताई गई है.

टॅग्स :कपिल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्तरां पर गोलीबारी, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का करीबी सहयोगी बंधु मान सिंह अरेस्ट, कारतूस सहित चीनी पिस्तौल बरामद

बॉलीवुड चुस्कीकपिल शर्मा के कैफे पर क्यों हुआ हमला? बिश्नोई गैंग ने किया खुलासा, जारी किया ऑडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?