लाइव न्यूज़ :

कपिल शर्मा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ज्विगाटो' का टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा वर्ल्ड प्रीमियर, नंदिता दास ने जताई खुशी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2022 11:44 IST

ज्विगाटो को नंदिता दास ने लिखा और निर्देशित किया है। अप्लॉज एंटरटेनमेंट और फिल्म निर्माता नंदिता दास की बहुप्रतीक्षित इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर प्रतिष्ठित फिल्म के 'कंटेंप्रेरी वर्ल्ड सिनेमा' सेंक्शन के तहत किया जाएगा...

Open in App
ठळक मुद्देज्विगाटो में कपिल शर्मा  एक डिलीवरी फूड राइडर के रूप में दिखाई देनेवाले हैं।फिल्म में कपिल शर्मा के अपोजिट अभिनेत्री शाहाना गोस्वामी नजर आएंगी।

मुंबईः कपिल शर्मा और शाहना गोस्वामी अभिनीत फिल्म ज्विगाटो का प्रीमियर  47वें टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (TIFF) 2022 में किया जाएगा। कंटेंप्रेरी वर्ल्ड सिनेमा' सेंक्शन में होगा। इस फिल्म को नंदिता दास ने लिखा और निर्देशित किया है। अप्लॉज एंटरटेनमेंट और फिल्म निर्माता नंदिता दास की बहुप्रतीक्षित इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर प्रतिष्ठित फिल्म के 'कंटेंप्रेरी वर्ल्ड सिनेमा' सेंक्शन के तहत होगा।

ज्विगाटो में कपिल शर्मा  एक डिलीवरी फूड राइडर के रूप में दिखाई देनेवाले हैं। वहीं कपिल शर्मा के अपोजिट अभिनेत्री शाहाना गोस्वामी नजर आएंगी जिसमें वह उनकी पत्नी की भूमिका निभा रहीं हैं। शाहाना बतौर होम मेकर दिखाई देंगी जो अपनी इनकम का सपोर्ट करने के लिए पहली बार कामकरना शुरू करती हैं। भुवनेश्वर, ओडिशा में सेट यह फिल्म महामारी के बाद एक साधारण परिवार के अथक संघर्ष की कहानी को बयां करती है। लेकिन खुशी के पलों के साथ। यह जीवन जैसा भी हो कड़वा या मीठा।

अप्लॉज एंटरटेनमेंट के सीईओ समीर नायर का मानना है कि, "ज्विगाटो अक्सर अनदेखे लोगों के जीवन को दर्शाता है जो इस देश और इसकी अर्थव्यवस्था के दिल और आत्मा हैं। हालाकि यह फिल्म अर्बन इंडिया में सेट है, परंतु हमें विश्वास है कि यह विषय भौगोलिक सीमाओं को पार कर पूरे विश्व के दर्शकों को जोड़ेगी। नंदिता के साथ सहयोग करना एक खुशी की बात है, और हमें खुशी है कि ज्विगाटो का वर्ल्ड प्रीमियर प्रतिष्ठित टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में होगा। ”

निर्देशक नंदिता दास ने कहा कि "ज्विगाटो आखिरकार तैयार हो चुकी है! नए अर्बन इंडिया के बारे में एक ऐसी कहानी जो न केवल गिग इकॉनमी के बारे में है, बल्कि हर उस चीज के बारे में भी है जिसे हम अपने आस-पास देखते हैं। दास ने कहा कि फिल्म बनाने के लिए समीर नायर के रूप में एक परफेक्ट प्रोड्यूसिंग पार्टनर का साथ मिला है। मैं बेहद उत्साहित हूं कि इसका प्रीमियर जल्द ही टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा। यह  व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि मैंने एक अभिनेता और निर्देशक दोनों के रूप में क्रमशः फायर और फिराक के साथ शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में, कई अन्य फिल्में मुझे फेस्टिवल में ले गई हैं। मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म के विषय की सार्वभौमिकता हमारे लाजवाब दर्शकों तक पहुंचेगी जिसे ये फेस्टिवल दुनियाभर से आकर्षित करती है।"

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारफिल्म डायरेक्टरकपिल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम