लाइव न्यूज़ :

हरभजन की तरह राज्यसभा टिकट के लिए मक्खन लगा रहे हो क्या?, भगवंत मान की कपिल शर्मा ने की तारीफ तो बोला यूजर, मिला ये जवाब

By अनिल शर्मा | Updated: March 24, 2022 12:45 IST

शहीद दिवस के मौके पर भगवंत मान ने भ्रष्टाचार विरोधी एक हेल्पलाइन शुरू किया जिसे लेकर कपिल शर्मा ने उनकी तारीफ की। कपिल की तारीफ पर एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की...

Open in App
ठळक मुद्देएक यूजर ने भगवंत मान की तारीफ में कपिल शर्मा के किए ट्वीट पर उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की हैयूजर ने कपिल से पूछा कि क्या वे हरभजन सिंह की तरह राज्यसभा टिकट के लिए मक्खन लगा रहे हैंकपिल ने यूजर के सवालों का मजेदार जवाब दिया है जिसे लोग पसंद कर रहे हैं

मुंबईः कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा को सोशल मीडिया पर एक यूजर ने ट्रोल करने की कोशिश की लेकिन दांव उल्टा पड़ गया। दरअसल कपिल शर्मा ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ में एक ट्वीट किया था। शहीद दिवस के मौके पर भगवंत मान ने भ्रष्टाचार विरोधी एक हेल्पलाइन शुरू किया और लोगों से अपील की कि अगर कोई भ्रष्टाचार करता है तो उसका ऑडियो वीडियो हेल्पलाइन नंबर पर भेजिए।

कपिल शर्मा ने भगवंत मान के इस कदम की सराहना की और उनपर गर्व होने की बात कही। कपिल ने ट्वीट किया कि आप पर बहुत गर्व है पाजी। कपिल के इस ट्वीट पर लोगों ने मजे लेने शुरू कर दिए। एक यूजर ने यहां तक कह ट्रोल करने की कोशिश की कि वे हरभजन सिंह की तरह राज्यसभा की टिकट के लिए मक्खन लगा रहे हैं। यूजर ने लिखा- हरभजन की तरह राज्यसभा के टिकट के लिए मक्खन लगा रहे हो क्या?

कपिल ने हालांकि अपने मजेदार जवाब से यूजर का मुंह बंद कर दिया। कपिल ने लिखा, बिलकुल नहीं मित्तल साहब, बस इतना सा ख़्वाब है कि देश तरक्की करे 🙏 बाक़ी आप कहो तो आपकी नौकरी के लिए कहीं बात करूँ? कपिल के इस प्रतिक्रिया को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 

 भगवंत मान, जिन्होंने हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है, राजनीति में आने से पहले कपिल की तरह एक अभिनेता और हास्य अभिनेता थे। वास्तव में, दोनों एक ही टीवी शो - द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के अलग-अलग सीजन में दिखाई दिए। कपिल फिलहाल नंदिता दास की फिल्म के लिए शूटिंग में व्यस्त 

टॅग्स :द कपिल शर्मा शोकपिल शर्माट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?