लाइव न्यूज़ :

सितंबर में इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है कंगना रनौत की 'थलाइवी', अभिनेत्री ने पोस्टर शेयर कर दी जानकारी

By अनिल शर्मा | Updated: August 23, 2021 17:00 IST

थलाइवी का जो नया पोस्टर कंगना रनौत ने शेयर किया है, उसमें फिल्म की स्पेलिंग भी बदली गई है। फिल्म के नाम की स्पेलिंग अंग्रेजी में Thalaivi लिखा जा रहा था, जबकि नए पोस्टर में Thalaivii लिखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत ने फिल्म का नया पोस्टर साझा किया हैपोस्टर पर फिल्म के प्रदर्शन की तारीख का खुलासा किया गया हैफिल्म 10 सितंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री कंगन रनौत के फैंस उनकी आगामी फिल्म और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ये इंतजार अब खत्म हो चुका है। कंगना रनौत ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया जिसमें उन्होंने थलाइवी के प्रदर्शन की तारीख का खुलासा किया गया है।

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म के नए पोस्टर को साझा किया है। पोस्टर में थलाइवी के प्रदर्शन की तारीख बताई गई है। इसके मुताबिक फिल्म अगले महीने यानी 10 सितंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है। 

इस पोस्टर में एक्टर अरविंद स्वामी नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए कंगना ने लिखा- इस आइकॉनिक पर्सनैलिटी की कहानी बड़ी स्क्रीन पर दिखने की हकदार है। थलाइवी के लिए रास्ता बनाएं, क्योंकि वह सिनेमा की दुनिया में एक सुपरस्टार की प्रविष्टि करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वो जगह जहां पर उनका हमेशा से दबदबा रहा है। थलाइवी 10 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

गौरतलब है कि थलाइवी फिल्म अभिनेत्री से राजनेता बनीं जयललिता के जीवन पर आधारित हैं। थलाइवी में जयललिता के फिल्मी करियर से लेकर उनके राजनीतिक यात्रा तक को दिखाया गया है।  इस फिल्म के लिए कंगना ने काफी मेहनत की है और अपना 20 किलो वजन बढ़ाया था।

कंगना रनौत ने हाल ही में अपनी फिल्म धाकड़ की शूटिंग को पूरा किया है। इसके बाद वह तेजस की तैयारी में जुटी हैं। थलाइवी के अलावा  तेजस और  धाकड़ को लेकर कंगना काफी समय से चर्चा में बनी हुई हैं। तीनों ही फिल्म से कंगना के लुक सोशल मीडिया पर पहले ही चर्चा बटोर चुके हैं।

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!