लाइव न्यूज़ :

'गैंगस्टर' से पहले कंगना को ऑफर हुई थी ब्लू फिल्म, रिवील किया मूवी ऑफर करने वाले का नाम

By मेघना वर्मा | Updated: March 29, 2019 11:32 IST

मिड डे पर आने वाले चैट शो पर कंगना ने उस फिल्म को ऑफर करने वाले पर्सन का नाम भी रिवील किया है। कंगना ने बताया कि उस फिल्म में उन्हें एक यंग लस्टिंग गर्ल का किरदार निभाना था जो अपने मिडिल एज बॉस को पसंद करती है।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत जल्द ही राजकुमार राव के साथ फिल्म मेंटल है क्या में दिखाई देंगी।इस फिल्म से उनकी कुछ फोटोज लीक हो गई हैं जिसमें कंगना बाइक पर स्टंट करती दिख रही हैं।

बॉलीवुड में गैंगस्टर फिल्म से डेब्यू करने वाली कंगना रनौत इस दिनों अपनी मर्णिकर्णिका फिल्म की सक्सेज को इंज्वॉय कर रही हैं। कंगना ना सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं बल्कि अपने काम को लेकर अपने रूटीन को लेकर भी वो पूरे बीटाउन में फेमस हैं। हाल ही में कंगना ने कुछ ऐसी चीजों को खुलासा किया है जिसे सुनकर कंगना के फैंन्स भी हैरान हो जाएंगे। कंगना ने एक चैट शो में इस बात का खुलासा किया है कि डेब्यू फिल्म गैंगस्टर ऑफर होने से पहले उन्हें ब्लू फिल्म ऑफर की गई थी। 

डीएनए की खबर के अनुसार टेलीविजन के एक चैट शो में इस बात की जानकारी देते हुए कंगना ने कहा,'मुझे याद है जब मुझे बहुत ही शैडी सा ऑफर हुआ था मुझे लगता है वो एक सही फिल्म नहीं था। मगर मैंने कहा चलो ठीक है मैं कर लेती हूं। उसके बाद मुझे एक फोटो शूट के लिए बुलाया गया था वहां मेकर्स ने मुझे एक रोबदी थी जिसके साथ मुझे पोज देना था। मगर उस रोब के अंदर मुझे कुछ भी ना पहनने के लिए कहा गया था।'

कंगना ने आगे बाते रिवील करते हुए कहा, 'ये सब मुझे ब्लू फिल्म जैसा लग रहा था जो मुझे ठीक नहीं लगा। इसके बाद मुझे 2006 में गैंगस्टर मूवी ऑफर हो गई और मैंने कहा मुझे ये फिल्म करनी चाहिए। मैं उस समय 17 से 18 साल की थी लेकिन अगर मुझे गैंग्सटर ऑफर नहीं होती तो शायद मैं उस फिल्म में काम कर लेती। मुझे ऐसा लगता है कि मैं कभी किसी प्रोजेक्ट को ना नहीं कहती। मैंने हमेशा हर प्रोजेक्ट के लिए हामी भरी है।'

रिवील किया फिल्म ऑफर करने वाले का नाम

मिड डे पर आने वाले चैट शो पर कंगना ने उस फिल्म को ऑफर करने वाले पर्सन का नाम भी रिवील किया है। कंगना ने बताया कि उस फिल्म में उन्हें एक यंग लस्टिंग गर्ल का किरदार निभाना था जो अपने मिडिल एज बॉस को पसंद करती है। फिल्म का नाम था आई लव यू बॉस और वो फिल्म उन्हें सीबीएफसी के चेयरमैन पहलाज निहलानी ने ऑफर की थी। 

कंगना ने कहा कि लोग हेल्प करने के लिए हाथ तो आगे बढ़ाते हैं और सहयता करने का वादा भी करते हैं मगर उसके बाद वो अपना मतलब सिद्ध करने लगते हैं। वहीं कंगना रनौत जल्द ही राजकुमार राव के साथ फिल्म मेंटल क्या है में नजर आने वाली हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर इस फिल्म के कुछ सीन्स लीक हो गए हैं। 

बाइक पर नजर आ रही हैं कंगना

वायरल हो रही इस फोटो में कंगना रनौत पुलिस के किरदार में दिखाई दे रही हैं। कंगना रनौत पुलिस की पूरी वर्दी में बाइक पर स्टंस भी कर रही हैं। वहीं दूसरी फोटो भी शूट के समय की है। लोग इस फोटो को लेकर कंगना को लगातार मैसेज भी कर रहे हैं कि मर्णिकर्णिका में घोड़ा चलाने के बाद अब कंगना सड़कों पर बाइक दौड़ाती दिखाई देंगी। 

टॅग्स :कंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस