लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत 'देश का पहला राष्ट्रगान' वीडियो शेयर कर हुईं ट्रोल, जानें पूरा मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 25, 2022 18:53 IST

गणतंत्र दिवस से महज एक दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ट्रोल हो गई हैं। दरअसल, जो वीडियो एक्ट्रेस ने शेयर किया है उसे उन्होंने 'देश का पहला राष्ट्रगान' बता दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत अक्सर ही अपने बयानों को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैंकंगना रणौत ने ‘देश का पहला राष्ट्रगान’ वीडियो किया शेयरवीडियो को शेयर कर ट्रोल हुईं कंगना रनौत

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत अक्सर ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। आए दिन अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली कंगना एक बार फिर से टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। दरअसल, कंगना द्वारा सोशल मीडिया पर गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें आजादी की बात की गई है। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को देश का पहला राष्ट्रगान बताया है, जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कंगना ने इसे शेयर किया है। वहीं, वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हमारा पहला नेशनल एन्थम। एन्जॉय। हमारे सभी देशवासियों को एडवांस में गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।" बता दें कि एक्ट्रेस ने जो वीडियो शेयर किया है वो ब्लैक एंड वाइट है और वह कुल 3 मिनट 16 सेकंड की अवधि का है। इस वीडियो की शुरुआत लाल रंग के झंडे से होती है, जिसके बाद वीडियो में कई सारे विजुअल के साथ गाना सुनाई देता है। 

ऐसे में अब सोशल मीडिया पर लोग उनके इस पोस्ट को लेकर उन्हें लगातार ट्रोल करते हुए नजर आए। इसमें से एक यूजर ने तो ये तक कमेंट किया कि ये गलत जानकारी है। हमारा पहला राष्ट्रगान रवींद्रनाथ टैगोर ने लिखा था। फिलहाल। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो दो फिल्में ‘धाकड़’ और ‘तेजस’जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। इसके अलवा कंगना अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ की शूटिंग में भी काफी व्यस्त हैं।

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड अभिनेत्रीगणतंत्र दिवसइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?