लाइव न्यूज़ :

'अपराजित अयोध्या' का निर्देशन करेंगी कंगना रनौत, राम मंदिर पर आधारित होगी फिल्म

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 10, 2020 06:27 IST

अभिनेत्री-निर्देशक कंगना रनौत 'अपराजित अयोध्या' का निर्देशन करेंगी, जिसकी कहानी राम मंदिर मामले पर आधारित है

Open in App
ठळक मुद्देकंगना अपनी अगली फिल्म 'अपराजिता अयोध्या' से निर्देशन में हाथ आजमाने जा रही हैं।कंगना ने बताया कि पहले इस फिल्म का निर्देशन करने का उनका कोई इरादा नहीं था

कंगना रणावत ने 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' के सह-निर्देशन का जिम्मा संभालकर साफ कर दिया था कि वह निर्देशन के क्षेत्र में भी उतर सकती हैं। वाकई, कंगना अपनी अगली फिल्म 'अपराजिता अयोध्या' से निर्देशन में हाथ आजमाने जा रही हैं। इसे 'बाहुबली' के राइटर केवी विजयेंद्र प्रसाद ने लिखा है. फिल्म प्रसिद्ध राम मंदिर मामले पर लिखी गई है।

इस प्रोजेक्ट का ऐलान करते हुए कंगना ने कहा, ''पहले मेरा इस फिल्म को निर्देशित करने का कोई प्लान नहीं था, मैं इसे सिर्फ प्रोड्यूस करना चाहती थी। लेकिन केवी विजयेंद्र प्रसाद ने जो स्क्रप्टि लिखी है उसमें ऐतिहासिक चीजें हैं, जैसा काम मैं पहले भी कर चुकी हूं, तो मेरे पार्टनर्स चाहते थे कि मैं ही इस फिल्म को डायरेक्ट करूं।

कंगना ने यह भी कहा कि उनके लिए इस फिल्म का विषय कोई विवादित नहीं है। उन्हें लगता है कि यह कहानी प्यार, विश्वास, एकता और इससे भी कहीं ऊपर की है. बहरहाल, फिल्म का निर्माण कंगना के प्रोडक्शन हाउस द्वारा किया जाएगा। स्वतंत्र निर्देशक के तौर पर यह कंगना की पहली फिल्म होगी।

कंगना ने बताया कि पहले इस फिल्म का निर्देशन करने का उनका कोई इरादा नहीं था। वो इस पर शुरुआती लेवल से काम कर रही हैं। कंगना के मुताबिक वो इस सिर्फ प्रोड्यूस करना चाहती थीं क्योंकि वो काफी व्यस्त थीं। हालांकि केवी विजयेंद्र प्रसाद ने जो स्क्रिप्ट लिखी है उस पर एक बड़े स्तर की फिल्म बनाई जा सकती है, जिसमें ऐतिहासिक चीजें भी शामिल की गई हों और ये काम वो पहले भी कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया, उनके पार्टनर्स भी चाहते थे कि इस फिल्म को कंगना ही डायरेक्ट करें।

बता दें ये ‘अपराजिता अयोध्या’ कंगना रनौत का महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट है, जिसे वो बेहद शानदार ढंग से बनाना चाहती हैं। कंगना ने पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि वो राम मंदिर पर एक फिल्म बनाना चाहती हैं, क्योंकि बचपन से ही उन्होंने और पूरे देश ने राम मंदिर पर चले केस को काफी करीब से देखा है

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस