लाइव न्यूज़ :

इस खास दिन पर्दे पर रिलीज होगा पंगा का ट्रेलर, कंगना ने किया खुलासा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 28, 2019 16:54 IST

पंगा थलाइवी से पहले रिलीज होने वाली है। कंगना ने थलाइवी के लिए अपने लुक और वजन में काफी बदलाव किया था।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक से एक नायाब फिल्में करने के लिए जानी जाती हैं। कंगना के चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक से एक नायाब फिल्में करने के लिए जानी जाती हैं। कंगना के चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। कंगना बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। जयललिता की बायोपिक में कंगना नजर आने वाली हैं, इसका टीजर हाल ही में रिलीज हो गया है। इसके अलावा कंगना स्पोर्ट्स  ड्रामा फिल्म पंगा में भी नजर आने वाली हैं।

पंगा थलाइवी से पहले रिलीज होने वाली है। कंगना ने थलाइवी के लिए अपने लुक और वजन में काफी बदलाव किया था। इसी तरह से वह पंगा के लिए अपनी फिटनेस पर भी खासा ध्यान दे रही हैं। पंगा में कंगना पहली बार एक अलग लुक में नजर आने वाली हैं।

इस फिल्म के ट्रेलर का फैंस को जमकर इंतजार हैं। फैंस इंतजार कर रहे हैं कि आखिर इस फिल्म का ट्रेलर उनके सामने कब पेश किया जाएगा। अब कंगना ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि इस फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होने वाला है।

 कंगना ने इंस्टाग्राम पर फैंस से Q&A सेशन के दौरान पंगा के ट्रेलर के बारे में बताया। कंगना से एक फैंन ने पूछा कि पंगा का ट्रेलर कब रिलीज हो रहा है। इसका जवाब एक्ट्रेस ने दिया है। एक्ट्रेस ने कहा है कि 23 दिसबंर।

यानि कि फैंस के सामने पंगा का ट्रेलर 23 दिसंबर को पेश कर दिया जाएगा। आश्विनी अय्यर तिवारी की इस फिल्म में एक कबड्डी प्लेयर की भूमिका में कंगना नजर आने वाली हैं। कंगना के अलावा फिल्म में रिचा चड्ढा, नीना गुप्ता और जस्सी गिल प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 24 जनवरी को पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

टॅग्स :कंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?