लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत ने रेलवे स्टेशन पर टिकट बेचकर किया पंगा का प्रमोशन, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वीडियो शेयर करके की तारीफ़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2019 21:55 IST

रेल मंत्री ने लिखा है कि रेलवे अब प्रचार-प्रसार का सशक्त माध्यम बन रहा है। बीते वर्षो में रेल, प्रचार के उपलब्ध साधनों में सर्वाधिक सरल और प्रभावी माध्यम बनके उभरा है।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना ने रेलवे प्लेटफॉर्म पर लोगों से मिलकर उनसे अपनी नई फिल्म के बारे में बात की।रेल मंत्री पीयूष गोयन ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए कंगना की तारीफ की है। 

 बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने रेलवे स्टेशन पर अपनी नई फिल्म पंगा का प्रमोशन किया। इस दौरान उन्होंने प्लटफॉर्म पर लोगों से मिलकर उनसे अपनी नई फिल्म के बारे में बात की। इस पूरे प्रचार-प्रषार का वीडियो रेल मंत्री ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रेल मंत्री पीयूष गोयन ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए कंगना की तारीफ की है। 

इसके साथ ही रेल मंत्री ने लिखा है कि रेलवे अब प्रचार-प्रसार का सशक्त माध्यम बन रहा है। बीते वर्षो में रेल, प्रचार के उपलब्ध साधनों में सर्वाधिक सरल और प्रभावी माध्यम बनके उभरा है।

इसके अलावा, मंत्री ने लिखा कि इसी साधन का लाभ अब बॉलीवुड भी ले रहा है। हाल ही में हिंदी अदाकारा कंगना रनौत ने रेलवे के माध्यम से अपनी नई फिल्म 'पंगा' का प्रमोशन किया।

दरअसल, फिल्म पंगा महिला कबड्डी खिलाड़ियों और उनकी राह में आने वाली वाली मुश्किलों के इर्द-गिर्द भी घूमती है। ट्रेलर देखकर ये समझ में आ रहा है की कंगना रनौत जिनके किरदार का नाम जया निगम है वो कबड्डी प्लयेर हुआ करती थी। लेकिन अपनी फैमिली और बच्चे के लिए वो अपना करियर और सपने छोड़ देती है और फिर रेलवे में 9 टू 5 की नौकरी करती है।

वक़्त के साथ साथ जया की पहचान भी कही गूम हो जाती है. ऐसे 32 साल की उम्र में वो कमबैक करना चाहती है और टीम इंडिया को कबड्डी में रिप्रेजेंट करना चाहती है। उनके इस सपने को पूरा करने में उनके पति जिसका किरदार जस्सी गिल निभा रहे है और उनका छोटा सा बेटा पूरा सपोर्ट कर रहे है। क्या कंगना अपना सपना पूरा कर पाती है ये फिल्म रिलीज़ होने के बाद ही पता चलेगा।

टॅग्स :कंगना रनौतपंगापीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतयुद्ध से निर्मित निर्यात चुनौतियों से निपटना आसान नहीं

कारोबारUS-India Trade Deal: संतुलन साधने का प्रयास है अमेरिकी समझौता

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?