लाइव न्यूज़ :

माता लक्ष्मी को लेकर सलमा हायेक ने किया पोस्ट तो कंगना रनौत ने दिया जवाब- उड़ाया जाता है भक्ति का मजाक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 12, 2020 16:34 IST

हॉलीवुड एक्ट्रेस सलमा हायेक ने माता लक्ष्मी पर पोस्ट लिखा था। इस पर अब कंगना रनौत ने कमेंट किया है। कंगना ने लिखा भारत में भक्ति का मजाक बनाया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देहॉलीवुड एक्ट्रेस सलमा हायेक ने सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म पर पोस्ट लिखा था।सलमा हायेक के पोस्ट पर कंगना रनौत ने कमेंट किया है।

हॉलीवुड एक्ट्रेस सलमा हायेक इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने माता लक्ष्मी की फोटो शेयर की थी। इसके साथ ही कुछ कैप्शन भी लिखा था। अब इस फोटो के साथ उन्होंने मेडिटेशन पर पोस्ट लिखा था। अब कंगना रनौत ने लिखा है कि भारत में कई लोग भक्ति का मजाक बनाते हैं। 

कंगना ने ट्वीट करके लिखा है कि 'मुझे उम्मीद नहीं थी, लेकिन चाहे वह किसी भी धर्म या नस्ल के हो वह कृष्ण, शिव और देवी के भक्त मिलते हैं। कई लोग राम से प्यार करते हैं या फिर भगवत गीता को फॉलो करते हैं।'

एक्ट्रेस ने आगे लिखा है कि 'भारत में लेकिन, कई सारी दुखी आत्मा है जो भक्ति का मजाक बनाते हैं। साफ दिखाता है कि हम वो लोग नहीं है जो भक्ति को चुनते हैं। हम वो लोग हैं जिसे भक्ति चुनती है।'

दरअसल  हॉलीवुड एक्ट्रेस सलमा हायेक ने माता लक्ष्मी की फोटो के साथ लिखा- 'मां लक्ष्मी जी आंतरिक सुंदरता की प्रेरणा देती हैं। जब मैं अपनी आंतरिक सुंदरता से जुड़ना चाहती हूं तो मैं मां लक्ष्मी का ध्यान करती हूं और योग करती हूं।' सलमा हायेक ने आगे लिखा- 'मां लक्ष्मी हिंदू धर्म में धन, सौभाग्य, प्रेम, सुंदरता, माया, आनंद और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती हैं। उनकी छवि आनंद देती है। आनंद आपकी आंतरिक सुंदरता का सबसे प्रमुख कारण है।’ 

कंगना रनौत ने अब  तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता की बायोपिक थलाइवी की शूटिंग खत्म कर ली है। कंगना ने शेड्यूल पूरा होने के बाद सेट पर से फोटो शेयर की थी। इसमें वह हू ब हू जयललिता जैसी लग रही हैं। कंगना की फिल्म तेजस का लुक भी रिलीज हो गया है। ये फिल्म भी जल्द ही फैंस के सामने पेश होने वाली है।

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?