लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत ने दी चेतावनी, अगर कोई साबित कर दे ये बात तो छोड़ देंगी ट्विटर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 19, 2020 08:57 IST

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। कंगना ने ट्वीट करके अपनी बात कही है

पंगा क्वीन कंगना रनौत लगातार अपनी बयानबाजी की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वह लगातार महाराष्ट्र सरकार और बॉलीवुड सितारों पर हमला कर रही हैं। इससे उनकी छवि लड़ाकू एक्ट्रेस की बन गई है। ऐसे में अब कंगना ने खुली चुनौती दी है कि अगर कोई उनकी एक गलती भी बता दे, तो वह ट्विटर को हमेशा के लिए छोड़ देंगी।

कंगना ने ट्वीट किया, ''मुझे सब लड़ाकू समझ रहे हैं लेकिन यह सच नहीं है। मेरा रिकॉर्ड है कि लड़ाई की शुरुआत मैंने नहीं की है। अगर कोई साबित कर दें तो मैं ट्विटर को छोड़ दूंगी। मैंने लड़ाई शुरू नहीं की है पर खत्म करूंगी। भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि जब कोई आपसे लड़ने की चुनौती दें तो आप उसे इंकार न करें'' कंगना ने दूसरे ट्वीट में अपने टूटे हुए घर की फोटोज शेयर करते हुए लिखा, ''ये बलात्कार है, मेरे सपनों का, मेरे हौसलों का, मेरे आत्म सम्मान का और मेरे भविष्य का''।

कंगना रनौत का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं उनके इस ट्वीट पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। इससे पहले भी कंगना के कई ट्वीट वायरल हुए हैं। वह एक के बाद एक ट्वीट करके सभी को जवाब देती नजर आ रहीं हैं।  

कंगना ने क्या कहा उर्मिला को

उर्मिला पर  बरसते हुए कंगना ने कहा है कि मुझे स्वयं पर विश्वास है कि मैंने जीवन के साथ समझौता नहीं किया है। मेरे इर्द-गिर्द जो दबाव था, मैं उसके आगे झुकी नहीं हूं। मुझे टिकट के लिए ज्यादा काम नहीं करना पड़ेगा। वह मेरे संघर्षों का मजाक बना रही हैं। वह खुद एक सॉफ्ट पॉर्न स्टार हैं। अपनी एक्टिंग की वजह से नहीं जानी जाती हैं।'' 

कंगना के लिए कहा था कि इस तरह राजनीतिक मामलों में पड़कर कंगना बीजेपी का टिकट नहीं चाहती हैं। जब उर्मिला को टिकट मिल सकता है तो मुझे भी को मिल ही सकता है।

उर्मिला मातोंडकर ने अपने एक इंटरव्यू में हिमाचल को ड्रग्स का गढ़ बताया। उर्मिला ने कंगना से कहा- 'पूरा देश ड्रग्स के खतरे का सामना कर रहा है। क्या उन्हें पता है कि जहां से वो आती हैं, यानी हिमाचल प्रदेश खुद ड्रग्स का एक गढ़ है। कंगना को सबसे पहले अपने राज्य से इसकी शुरूआत करनी चाहिए।

टॅग्स :कंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?