लाइव न्यूज़ :

2024 में भी वही होगा जो 2019 में हुआ था, आगामी लोकसभा चुनाव के सवाल पर बोलीं कंगना रनौत- देश में मोदी सरकार इस समय...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2023 08:14 IST

हरिद्वार मे एक संत के आश्रम में मीडिया से बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि देश में मोदी सरकार इस समय नदियों और धर्म स्थलों की बेहतरी के लिए अच्छा काम कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के नतीजे 2019 जैसे ही होंगे।कंगना रनौत ने कहा कि सारे देश में 2024 को लेकर काफी उत्सुकता है।

हरिद्वारः अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली ​हिंदी फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोमवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के नतीजे 2019 जैसे ही होंगे। यहां एक संत के आश्रम में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद संवाददाताओं द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों के बारे में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में रनौत ने कहा, 'सारे देश में 2024 को लेकर काफी उत्सुकता है। मुझे लगता है कि 2024 में भी वही होगा जो 2019 में हुआ था।'

एक अन्य सवाल के जवाब में रनौत ने समलैंगिक विवाह को 'दिल का रिश्ता' बताते हुए उसका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि विवाह दिल का रिश्ता होता है और जब लोगों के दिल मिल जाते है और जो उनकी वरीयता होती है तो उसमें हम क्या कर सकते है। फिल्म अभिनेत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और उन्हें यहां आकर काफी अच्छा लग रहा है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने ​पढ़ा है कि पांडव केदारनाथ गए थे और तभी से उनकी केदारनाथ जाने की बहुत इच्छा थी जो अब पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि देश में मोदी सरकार इस समय नदियों और धर्म स्थलों की बेहतरी के लिए अच्छा काम कर रही है। इससे पहले, रनौत यहां दक्षिण काली मंदिर पहुंचीं और पूजा अर्चना करने के बाद आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी से आशीर्वाद लिया। 

टॅग्स :कंगना रनौतनरेंद्र मोदीHaridwar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?