लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौतः आपत्तिजनक टिप्पणी, मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में परिवाद, 17 को सुनवाई, सीएम ठाकरे और सांसद राउत नामजद

By एस पी सिन्हा | Updated: September 12, 2020 16:20 IST

परिवाद में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत को नामजद किया गया है. ग्रहण के बिंदु पर कोर्ट 17 सितंबर को सुनवाई करेगी. राजू नैयर ने आरोप लगाया है कि वह घर में बैठ कर टीवी चैनल देख रहा था.

Open in App
ठळक मुद्देमिठनापुर थाने के पक्की सराय निवासी एम राजू नैयर ने यह परिवाद दर्ज कराया गया है. फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत पर अश्लील टिप्पणी करते हुए उन्हे भद्दी-भद्दी गाली दे रहे थे. कंगना भी शिवसेना नेता से लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर लगातार पलटवार कर रही हैं.

पटनाः बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सीजेएम कोर्ट में एक परिवाद दर्ज कराया गया है.

मिठनापुर थाने के पक्की सराय निवासी एम राजू नैयर ने यह परिवाद दर्ज कराया गया है. इस परिवाद में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत को नामजद किया गया है. ग्रहण के बिंदु पर कोर्ट 17 सितंबर को सुनवाई करेगी. राजू नैयर ने आरोप लगाया है कि वह घर में बैठ कर टीवी चैनल देख रहा था.

देखा कि आरोपित लोग टीवी चैनल पर अपना बयान दे रहे थे. इसमें फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत पर अश्लील टिप्पणी करते हुए उन्हे भद्दी-भद्दी गाली दे रहे थे. उल्लेखनीय है कि शिवसेना नेता जहां कंगना रनौत के खिलाफ बयान दे रहे हैं, वहीं अभिनेत्री कंगना भी शिवसेना नेता से लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर लगातार पलटवार कर रही हैं.

अभिनेत्री ने चुनौती के अंदाज में कहा है कि आज मेरा ऑफिस टूटा है, उद्धव कल तुम्हारा घमंड टूटेगा. शिवसेना के नेताओं से चल रहे विवाद के बीच बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने मुंबई स्थित कंगना रनौत के कार्यालय को अवैध निर्माण बताते हुए तोड दिया है.

इसके बाद कंगना ने कहा था मणिकर्णिका फिल्म्ज में पहली फिल्म अयोध्या की घोषणा हुई, यह मेरे लिए एक इमारत नहीं राम मंदिर ही है, आज वहां बाबर आया है, आज इतिहास फिर खुद को दोहराएगा. राम मंदिर फिर टूटेगा. मगर याद रख बाबर, यह मंदिर फिर बनेगा, यह मंदिर फिर बनेगा, जय श्री राम, जय श्री राम, जय श्री राम.

टॅग्स :पटनाकंगना रनौतउद्धव ठाकरेसंजय राउतशिव सेनाहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस