लाइव न्यूज़ :

पुलवाना हमला: कंगना रनौत के बोल, पाकिस्तान में नहीं रिलीज की जानी चाहिए भारतीय फिल्में

By भाषा | Updated: March 5, 2019 15:59 IST

पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान को नेस्तनाबूद करने की वकालत कर चुकीं अभिनेत्री कंगना रनौत ने सुझाव दिया है कि भविष्य में भारतीय फिल्में वहां रिलीज नहीं की जाएं।

Open in App

पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान को नेस्तनाबूद करने की वकालत कर चुकीं अभिनेत्री कंगना रनौत ने सुझाव दिया है कि भविष्य में भारतीय फिल्में वहां रिलीज नहीं की जाएं।

पुलवामा हमले के बाद अपने विवादास्पद बयान को लेकर आलोचना से घिर गयीं अभिनेत्री ने यह भी संकेत दिया कि पाकिस्तान में भारतीय फिल्में रिलीज करना ‘महत्वपूर्ण’ नहीं है।

कंगना की फिल्म ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ 25 जनवरी को ही पाकिस्तानी थियेटरों में भी रिलीज हुई थी। उसी दिन यह फिल्म भारत में रिलीज हुई थी।

पड़ोसी देश में इस फिल्म के रिलीज होने के संबंध में रविवार को पूछे जाने पर अभिनेत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब कोई फिल्म वितरित कर दी जाती है तब उनके पास डिजिटल प्रति होती है। आप भावी रिलीज को रोक सकते हैं।’’ 

उन्होंने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बालाकोट में जैश ए मोहम्मद के आतंकवादी शिविर पर भारतीय वायुसेना के हमले का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘उन्हें वापस लेने के लिए हमें सेना भेजना होगा जो हमने वायुमार्ग से भेजा था। लेकिन वे मेरा डीसीपी लेकर नहीं आये।’’ 

कंगना ने अभिनेत्री शबाना आजमी और गीतकार जावेद अख्तर पर भी प्रहार किया था, जिन्होंने कैफी आजमी को श्रद्धांजलि से जुड़़े एक कार्यक्रम के लिए अपनी पाकिस्तान यात्रा रद्द कर दी थी। कंगना ने पहले तो इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर ही सवाल दागा था, जब उरी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर पाबंदी लग गयी थी।

टॅग्स :कंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस