लाइव न्यूज़ :

नागरिकता कानून को लेकर हो रहे बवाल पर बॉलीवुड की चुप्पी पर भड़कीं कंगना रनौत, लिखा- स्टार्स को शर्म आनी चाहिए...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 19, 2019 10:25 IST

कंगना इन दिनों अपनी फिल्म थलाइवी की शूटिंग कर रही हैं। ऐसे में हाल ही में टाइम्स से बात करते हुए कंगना ने कहा है कि एक्टर्स को खुद पर इस बात पर शर्म आनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देदेशभर में नागरिकता कानून को लेकर जमकर प्रदर्शन जारी हैउत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में नागरिकता संधोधन कानून के लिए किया जा रहा विरोध प्रदर्शन कब हिंसा में बदल गया किसी को पता ही नहीं चला

देशभर में नागरिकता कानून को लेकर जमकर प्रदर्शन जारी है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में नागरिकता संधोधन कानून के लिए किया जा रहा विरोध प्रदर्शन कब हिंसा में बदल गया किसी को पता ही नहीं चला। ऐसे में कंगना ने अब अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अपनी बात रखी है।

कंगना बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो बेवाकी से अपनी हर बात रखती हैं। सामाजिक, राजनीतिक साथ नेपोटिजम पर भी कंगना खुल कर अपने विचार रखती हैं। कंगना कभी भी अपने विचार रखने से नहीं घबराती। हाल ही में उन्होंने नागरिकता संशोधित कानून को लेकर देशभर में चल रहे हिंसक प्रदर्शन पर अपनी राय रखी है और बॉलीवुड की चुप्पी पर गुस्सा जाहिर किया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार कंगना इन दिनों अपनी फिल्म थलाइवी की शूटिंग कर रही हैं। ऐसे में हाल ही में टाइम्स से बात करते हुए कंगना ने कहा है कि एक्टर्स को खुद पर इस बात पर शर्म आनी चाहिए। इस बात पर मुझे कोई शक नहीं है कि बॉलीवुड डरपोक लोगों से भरा हुआ है। वे बस एक ही बार काम करते हैं वो है दिन में 20 बार शीशा देखना।

जब उनसे पूछा जाता है तो वह कहते हैं हमारे पास जरुरत ही हर चीज है। हम विशेष अधिकार वाले हैं फिर हमको देश की चिंता करने की क्या ही जरुरत है। एक्ट्रेस ने कहा है कि कुछ तो ऐसे कलाकार भी हैं तो कहते हैं कि हमें देश की इतनी चिंता नहीं करनी चाहिए। ऐसे में सबसे पहले तो उनको ही खींच कर सवाल किया जाना चाहिए।

इसलिए मैं उनसे सवाल उठा रही हूं। कुछ लोग अभी भी अपने ही कंफर्टजोन में बैठे हैं और उनको लगता है कि वह देश और जनता से ऊपर हैं। अभी को भी आश्चर्य में हैं क्योंकि उनको पता चल गया है कि जनता को पता लग गया है कि कैसे बॉलीवुड को देश और नागरिकों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

देश में क्या ही हो रहा है उससे कोई भी फर्क पड़ता ही नहीं है। इसलिए मुझे लगता है कि #ShameonBollywood सोशल मीडिया ट्रेंड एकदम न्यायसंगत है।

टॅग्स :कंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?