लाइव न्यूज़ :

एक बार फिर टकराने को तैयार हैं ऋतिक और कंगना, फिल्म ‘मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी' की रिलीज डेट आई सामने

By विवेक कुमार | Updated: July 21, 2018 14:18 IST

इस फिल्म के लिए कंगना ने घुड़सवारी और तलवारबाजी की ट्रेनिंग ली है। फिल्म में कंगना के अलावा सोनू सूद, सुरेश ओबरॉय, डैनी और टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अहम किरदार निभा रही हैं। 

Open in App

मुंबई, 21 जुलाई: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रानौत की मच अवेटेड फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की रिलीज डेट से पर्दा उठाया दिया गया है। फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी देते हुए बताया है कि फिल्म मणिकर्णिका अगले साल 25 जनवरी 2019 को रिलीज होगी। 

बता दें कि कंगना की 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' रानी लक्ष्मीबाई पर बनी है। जिसकी शूटिंग जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बनारस में हुई है। 

बता दें कि कंगना की इस फिल्म की कहानी को लेकर विवाद भी हुआ था। ब्राह्मण महासभा को शक है की रानी लक्ष्मीबाई का चित्रण फिल्म में आपत्तिजनक तरीके से किया जा रहा है और उनकी जीवनी में तथ्यों से छेड़छाड़ की गई है। वहीं दूसरी तरफ कंगना की इस फिल्म की शूटिंग लगातार चल रही है। 

इस फिल्म के लिए कंगना ने घुड़सवारी और तलवारबाजी की ट्रेनिंग ली है। अभी हाल ही में हैदराबाद में तलवारबाजी के एक सीक्वेंस के दौरान कंगना के माथे पर चोट लग गई थी जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था।

फिल्म में कंगना के अलावा सोनू सूद, सुरेश ओबरॉय, डैनी और टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अहम किरदार निभा रही हैं।  खास बात ये है कि 25 जनवरी के दिन ही ऋतिक रोशन की 'सुपर 30' भी रिलीज होने वाली है। अगर दोनों में से किसी ने अपनी रिलीज डेट नहीं बदली तो इसका फर्क दोनों ही फिल्म के कमाई पर पड़ेगा। 

टॅग्स :कंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?