लाइव न्यूज़ :

Jayalalithaa Biopic: कंगना रनौत चाहतीं फिल्म का बदला जाए हिंदी टाइटल, जानिए क्या है कारण

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 4, 2019 16:59 IST

एक से एक नायाब फिल्में देने वाली कंगना जल्द एक नई फिल्म में नजर आने वाली हैं।कंगना जल्द जयललिता की बायोपिक में नजर आएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत बॉलीवुड में एक से एक नायाब फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अब कंगना दक्षिण भारतीय सिनेमा और राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाली जयललिता के किरदार में नजर आने वाली हैं।

कंगना रनौत बॉलीवुड में एक से एक नायाब फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। बॉलीवुड में धमाल करने के बाद अब कंगना दक्षिण भारतीय सिनेमा और राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाली जयललिता के किरदार में नजर आने वाली हैं। फैंस कंगना को जयललिता के रोल में देखने को बेताब हैं।

 इस फिल्म के लिए कंगना इन दिनों जमकर तैयारी कर रही हैं। इस फिल्म का तमिल नाम थलायवी होगा, जिसका मतलब लीडर होता है। साथ ही फिल्म का हिंदी नाम जया होगा। खबरों की मानें तो कंगना ने मेकर्स पर दवाब बनाकर फिल्म का हिंदी नाम बदलवा दिया है।

कंगना के मनाने पर हिंदी में भी फ़िल्म को थलायवी टाइटल से ही रिलीज किया जाएगा। मिडडे की खबर के अनुसार कंगना ने मकर्स को सभी भाषाओं के एक ही टाइटल रखने के फायदे बताए हैं। फिल्म के निर्देशक एएल विजय को लग रहा था कि लोगों को हिंदी में थलायवी में इसका मतलब नहीं समझ में आएगा। 

लेकिन अब कंगना ने मेकर्स की सभी शंकाओं को दूर कर दिया है। पहले भी ऐसा होता रहा है कि फ़िल्मों के टाइटल किसी क्षेत्रीय भाषा में थे, मगर वो फ़िल्म के मर्म से जुड़े थे, जिसका फ़ायदा मिला। जैसी की अभिषेक कपूर की काय पो चे गुजराती भाषा का एक फ्रेज है। मगर फिल्म की कहानी पर यह फिट बैठता है।

 कंगना के सुझाव पर मेकर्स विचार कर रहे हैं। जहां तक है फिल्म का नाम क्षेत्रीय भाषा पर ही रहेगा। कंगना को आखिरी बार जजमेंटल है क्या में देखा गया था। इस फिल्म में कंगना के रोल को फैंस से जमकर सराहना मिली थी। अब कंगना एक बार फिर से धमाल करने को तैयार हैं।

टॅग्स :कंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस