लाइव न्यूज़ :

एक्ट्रेस मालवी पर हुआ जानलेवा हमला, बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने इस मामले में नेपोटिज्म को लेकर कही ये बड़ी बात

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: October 28, 2020 15:15 IST

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत मालवी मल्होत्रा के सपोर्ट में आई है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा "मालवी मैं तुम्हारे साथ हूं.

Open in App

हाल ही में  एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर एक युवक ने जानलेवा हमला कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ मालवी पर तीन बार चाकू से वार किया गया जिस वजह से वो  गंभीर रूप से घायल हो गईं. मालवी को अंबानी अस्पताल में एडमिट कराया गया है और अभी उनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि जिस युवक ने मालवी पर हमला किया है वो एक्ट्रेस से शादी करना चाहता था. लेकिन मालवी ने उसके  शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया. हमला करने के बाद आरोपी कार से फरार हो गया. 

वही अब इस मामलें में बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत मालवी के सपोर्ट में आई है. उन्होंने  ट्वीट कर लिखा  "मालवी मैं तुम्हारे साथ हूं.  मैंने पढ़ा कि तुम्हारी हालत क्रिटिकल है. मैं तुम्हारे लिए प्रार्थना करती हूं. इतना ही नहीं कंगना ने इस मामलें में महिला आयोग से अपील से भी की है. 

कंगना ने इस से पहले भी इस मामलें में अपनी बात रखी थी. कंगना ट्वीट में लिखती हैं- यहीं तो फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई है. नए कलाकारों संग जो छोटे शहरों से आते हैं, उनके साथ ऐसा ही किया जाता है. नेपो किड खुद को कितना भी डिफेंड क्यों ना कर लें, लेकिन कितनों को चाकू से मारा गया है? कितनों का रेप हुआ है? कितनों को मारा गया है. 

वही पुलिस के मुताबिक़ मालवी ने बताया था की वो आरोपी को पिछले एक साल से जानती है और वो उनसे शादी करना चाहता था. मगर मालवी ने उसके प्रपोजल को रिजेक्ट कर दिया था. 

 खबरों की मानें तो वर्सोवा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आईपीसी की धारा 307 (हत्या की कोशिश) समेत विभिन्न प्रावधानों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है। 

आपको बता दें मालवी मल्होत्रा टीवी शो 'उड़ान' में नजर आ चुकी है. इसके अलावा की टीवी सीरियल्स और फिल्मों में नजर आ चुकी है. वो तेलुगू फिल्म 'कुमारी 21 एफ', तमिल फिल्म 'नदिक्कू एंडी' भी नजर आ चुकी है। 

टॅग्स :कंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस