लाइव न्यूज़ :

तापसी पन्नू के बयान पर बिफरी कंगना रनौत, कहा- प्रोड्यूसर्स से मेरी छोड़ी हुई फिल्में भीख में मांगती थी

By अनिल शर्मा | Updated: June 30, 2021 15:25 IST

अपने बारे में तापसी के मुंह से ऐसी बात सुन कंगना काफी भड़क गईं और कहा कि तापसी प्रोड्यूसर्स को कॉल करके भीख मांगती थीं कि कंगना जी ने कुछ छोड़ा है तो मुझे दे दो प्लीज और आज इसकी औकात देखो।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना तापसी को सस्ती कॉपी तक बोल चुकी हैंवहीं तापसी ने कंगना को डबल फिल्टर का इस्तेमाल करने को कहा थादोनों एक-दूसरे पर बयान को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच की जुबानी जंग काफी पुरानी है। कई बार दोनों ट्विटर पर एक-दूसरे से भिड़ भी चुकी हैं। इस बीच दोनों एक बार फिर अपने-अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। 

दरअसल हाल ही में तापसी ने अपने एक इंटरव्यू में कंगना को लेकर पूछे गए सवाल में ऐसा कुछ कह दिया जिसपर कंगना काफी बिफर गईं। और उन्होंने तापसी को उनकी छोड़ी हुई फिल्मों को भीख में मांगकर करने का आरोप लगा डाला। 

तापसी ने क्या कहा कंगना के बारे में जो भड़क गईं

तापसी पन्नू से इंटरव्यू में पूछा गया कि कंगना ट्विटर से बैन हैं ऐसे में क्या आप उन्हें मिस करती हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए तापसी पन्नू ने कहा, मेरी लाइफ में उनका कोई मतलब नहीं है। वह एक्टर हैं और मेरे लिए एक को-एक्टर। बस मेरे लिए उनका मतलब यही है। इससे ज्यादा मेरे लिए कुछ नहीं है। मेरे मन में उनके लिए कुछ नहीं है ना अच्छा ना बुरा। आप तब किसी को पसंद या नापसंद करते हैं जब वह आपके दिल में होता है, लेकिन मेरी लाइफ में वह इतनी महत्वपूर्ण नहीं हैं।

कंगना का तापसी पर पलटवार

अपने बारे में तापसी के मुंह से ऐसी बात सुन कंगना काफी भड़क गईं और कहा कि तापसी प्रोड्यूसर्स को कॉल करके भीख मांगती थीं कि कंगना जी ने कुछ छोड़ा है तो मुझे दे दो प्लीज और आज इसकी औकात देखो। जो कभी गरीब प्रोड्यूसर की कंगना कहलाने में प्राउड फील करती थी, आद मुझे ही जरूरी नहीं है कह रही है। खैर तुम्हें अपनी अपकमिंग फिल्मों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

बता दें, तापसी जहां अपनी आने वाली फिल्म हसीन दिलरुबा को लेकर चर्चा में हैं वहीं कंगना फिल्म थलाइवी में बिजी हैं। दोनों ही फिल्में जल्द रिलीज होने वाली हैं। 

टॅग्स :कंगना रनौततापसी पन्नूबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!