लाइव न्यूज़ :

200 लोगों के सामने स्वरा भास्कर को कंगना ने दी थी गाली, एक्ट्रेस ने कहा-हैप्पी मेमोरी...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 23, 2020 10:20 IST

कंगना रनोट ने रिपब्लिक टीवी को इंटरव्यू में कहा था स्वरा और तापसी जैसी एक्ट्रेस कहती हैं कि उन्हें इंडस्ट्री और करन जौहर से प्यार है। अगर ऐसा है तो उन्हें आलिया भट्ट और अनन्या पांडे जितनी फिल्में क्यों नहीं दी जाती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत (Kangana Ranaut) लगातार फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर अपनी बात सामने रख रही हैं। कंगना ने 2014 में तनु वेड्स मनू के सेट पर स्वरा से अपशब्द कहे थे।

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) लगातार फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर अपनी बात सामने रख रही हैं।  टीवी को दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने स्वरा भास्कर, रिचा चड्ढा और तापसी पन्नू को बी ग्रेड एक्ट्रेस तक कह दिया है जिसके बाद से ही ट्वीटर पर बहस जारी है। कंगना का जवाब देते हुए अब स्वरा ने अब एक ट्वीट शेयर किया है जिसमें लिखा गया है कि कंगना ने 2014 में तनु वेड्स मनू के सेट पर स्वरा से अपशब्द कहे थे।

कंगना से सवाल करते हुए एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, 'कंगना रनौत मैम, आप इतने नखरे क्यों दिखाती हैं और आपने 200 लोगों के सामने तनू वेड्स मनू रिटर्न के सेट पर आउटसाइडर स्वरा भास्कर को गाली क्यों दी थी क्योंकि डायरेक्टर ने कहा था गुड शॉट जब उन्होंने एक बार में शॉट दिया। क्या ये आउटसाइडर्स के साथ गलत व्यवहार करना नहीं है'। 

यूजर के इस ट्वीट का कंगना ने तो नहीं लेकिन स्वरा भास्कर ने जवाब जरुर दिया है। इसे रीट्वीट करते हुए स्वरा ने लिखा, 'नेशनल अवॉर्ड विनर आउटसाइडर स्टार से एक जरुरतमंद आउससाइडर को..लगभग 2014। हैप्पी मैमोरी'।

इससे पहले स्वरा ने क्या कहा

कंगना को स्वरा भास्कर ने जवाब देते हुए लिखा - बी ग्रेड एक्ट्रेस, बिना काम की आउटसाइडर लेकिन आलिया और अनन्या से खूबसूरत। मुझे लगता है कि ये मेरे लिए तारीफ ही बोली गई। धन्यवाद कंगना। मुझे लगता है कि तुम एक बेहतरीन, शानदार और खूबसूरत अभिनेत्री हो। हमेशा चमकती रहो

कंगना का इंटरव्यू

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा था, 'मुंबई पुलिस ने मुझे बुलाया और मैंने भी उनसे पूछा कि मैं मनाली में हूं और क्या आप किसी को मेरे यहां भेज सकते हैं मेरा बयान लेने के लिए, लेक‍िन उसके बाद मुझे कोई जवाब नहीं मिला। मैं बता रही हूं, कि अगर मैंने कुछ ऐसा कह दिया हो, जिसकी मैं गवाही नहीं दे सकती, जिसे मैं साबित नहीं कर सकती और जो जनता के हित में नहीं है तो मैं अपना पद्मश्री लौटा दूंगी। मैं उसकी हकदार नहीं हूं फिर। मैं वो इंसान नहीं हूं जो इस तरह के बयान दे और अब तक मैंने जो कुछ भी कहा है वो जनता के हित में ही है।'

टॅग्स :स्वरा भाष्करकंगना रनौतबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?