लाइव न्यूज़ :

Kamal Haasan Birthday: कमल हासन ने इस एक्ट्रेस को शादी से पहले ही कर दिया था प्रेग्नेंट, पत्नी ने पता चलते ही दे दिया था तलाक

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 7, 2019 09:26 IST

कमल हासन के करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। फिल्म इंडस्ट्री में कमल हासन ने फिल्म 'कलाथुर कन्नमा' से कदम रखा था।

Open in App
ठळक मुद्देकमल हासन ने साल 1978 में अपने से उम्र में 24 साल बड़ी 'वाणी गणपति' से शादी की।कमल हासन राजकमल इंटरनेशनल कंपनी के मालिक हैं।

बॉलीवुड एक्टर कमल हासन आज (7 नवंबर को) अपना 65वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। फिल्म जगत से राजनीति में कदम रखने वाले कमल हासन की जिंदगी काफी उतार चढ़ाव भरी रही। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम उनकी जिंदगी के एक किस्से को आपसे शेयर कर रहे हैं।

कमल हासन के करियर की शुरुआत की अगर हम बात करें तो उन्होंने अपना करियर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। फिल्म इंडस्ट्री में कमल हासन ने फिल्म 'कलाथुर कन्नमा' से कदम रखा था। खास बात यह है कि इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रपति द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित भी किया गया था

अब कमल हासन की पर्सनल लाइफ के एक किस्से को आपसे शेयर करते हैं। उन्होंने साल 1978 में अपने से उम्र में 24 साल बड़ी 'वाणी गणपति' से शादी की। लेकिन उनकी ये शादी दस साल बाद यानी साल 1988 में टूट गई। लेकिन शादी इतनी जल्दी क्यों टूटी? इसके पीछे की वजह सारिका ठाकुर को माना जाता है।

अब ये सारिका ठाकुर कौन हैं ये हम आपको बता देते हैं। दरअसल सारिका ठाकुर भी एक एक्ट्रेस हैं जो कि कमल हासन से प्यार करती थीं। कमल हासन भी उनके प्यार में पड़कर उन्हें डेट करने लगे थे। रिश्ता इतना आगे बढ़ गया कि कमल हासन और सारिका ठाकुर के प्यार के किस्से धीरे-धीरे फैलने लगे। जिस समय कमल सारिका को डेट कर रहे थे उस समय सारिका प्रेग्नेंट हो गई थी। यानी सारिका ठाकुर शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गईं। जब इस बात का पता कमल हासन की पत्नी को चला तो उन्होंने कमल हासन से तलाक ले लिया।

वाणी गणपति से तलाक के बाद कमल हासन ने उसी साल सारिका ठाकुर से शादी कर ली। शादी के बाद सारिका ने एक बेटी को जन्म दिया और उस बेटी का नाम रखा श्रुति हासन। शादी के बाद धीरे-धीरे सारिका ने भी फिल्मों से दूरी बनाना शुरू कर दिया। साल 1991 में कमल हासन और सारिका की एक और बेटी हुई, जिसका नाम अक्षरा रखा गया।

कमल हासन की एक और गलती ने उन्हें एक बार और अपनी पत्नी से अलग कर दिया। सारिका से शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन इस दौरान कमल हासन अपने से 22 साल छोटी एक्ट्रेस सिमरन बग्गा को डेट करने लगे। जैसे ही इस बात की जानकारी उनकी दूसरी पत्नी यानी सारिका को मिली तो उन्होंने साल 2004 में कमल हासन को तलाक दे दिया।

तलाक के बाद कमल खुद को अकेला फील करने लगे। कुछ समय बाद उनकी मुलाकात गौतमी तड़मल्ला से हुई और दोनों 12 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे लेकिन आपस में लड़ाई झगड़ा होने की वजह से दोनों अलग हो गए।

इस तरह कमल हासन की पर्सनल लाइफ में कई उतार चढ़ाव देखने को मिले। इस समय कमल हासन सिर्फ एक एक्टर नहीं बल्कि डायरेक्टर, स्क्रीन राइटर और प्लेबैक सिंगर भी हैं। साथ ही कमल हासन राजकमल इंटरनेशनल कंपनी के मालिक भी हैं। 

टॅग्स :कमल हासनबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिपबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!