लाइव न्यूज़ :

Yes Bank के संकट पर बॉलीवुड एक्टर ने अर्जुन कपूर को बताया जिम्मेदार, बोले- इसमें काम किया था इसलिए...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 10, 2020 10:19 IST

कमाल सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखते रहते हैं। कई बार कमाल ट्रोलर के हाथ भी चढ़ जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनिजी क्षेत्र के बैंक येस बैंक (Yes Bank) की हालत खराब हो गई हैभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा येस बैंक पर एक महीने तक केवल 50 हजार रुपये निकालने की सीमा तय कर दी गई है

निजी क्षेत्र के बैंक येस बैंक (Yes Bank) की हालत खराब हो गई है।भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा येस बैंक पर एक महीने तक केवल 50 हजार रुपये निकालने की सीमा तय कर दी गई है। यस बैंक पर आए इस संकट पर लगातार बॉलीवुड सेलेब्स ट्वीट कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड प्रोड्यूसर एक्टर कमाल आर खान का नाम भी शामिल हो गया है।

कमाल सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखते रहते हैं। कई बार कमाल ट्रोलर के हाथ भी चढ़ जाते हैं।कमाल आर खान बॉलीवुड प्रोड्यूसर और एक्टर हैं। कमाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। केआरके हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं।

कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने येस बैंक (Yes Bank) संकट को लेकर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) पर निशाना साधते हुए लिखा, अर्जुन कपूर ने आज तक जितनी फिल्मों में काम किया, वो लगभग सारी डूब गईं। एक मात्र सुपरहिट फिल्म थी 2 स्टेट्स, अर्जुन कपूर को इसमें येस बैंक में काम करते हुए दिखाया गया था और अब तो येस बैंक भी डूब गया।

 अब एक बार फिर से केआरके के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कमाल पर भी लोग निशाना साध रहे हैं तो कुछ लोग अर्जुन पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं। वहीं इस तरह के ट्वीट पर अभी तक अर्जुन कपूर की तरफ से कोई रिप्लाई नहीं आया है।

हाल ही में कमाल आर खान का सॉन्ग 'तुम मेरी हो' (Tum Meri Ho) रिलीज हुआ था। उनके गाने पर अमिताभ बच्चन और ऋतिक रोशन जैसे सितारों ने भी रिएक्शन दिया था। कमाल ने देशद्रोही फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। फिल्म नहीं चली लेकिन कमाल अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हो गए। कमाल रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर -आ चुके हैं।

टॅग्स :यस बैंककमाल आर खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

कारोबारआरएचएफएल में 2,965 और आरसीएफएल में 2,045 करोड़ रुपये का निवेश, अनिल अंबानी समूह मामले में यस बैंक के राणा कपूर से पूछताछ

कारोबारडॉयचे बैंक एजी पर 50 लाख और यस बैंक पर 29.60 लाख रुपये जुर्माना, आखिर क्यों रिजर्व बैंक ने लिया एक्शन

कारोबारHDFC-Yes Bank- Rbl Bank Q1 Results: एचडीएफसी को 16474 करोड़, यस का शुद्ध लाभ 502 करोड़ और आरबीएल बैंक की कमाई 372 करोड़ रुपये, देखें अप्रैल-जून तिमाही आंकड़े

कारोबारआरबीआई ने ICICI बैंक पर ठोका 1 करोड़ रुपये का फाइन, यस बैंक को भी देना होगा 91 लाख का जुर्माना, जानिए कारण

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?