लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत ने भारत को बताया 'इटली सरकार' का गुलाम तो बॉलीवुड एक्टर ने यूं लिया आड़े हाथों, कहा-क्या वे नशे में थीं?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 30, 2019 10:42 IST

कंगना रनौत की बेवाकी का बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान ने अपने ही अंदाज नें जवाब दिया है। कमाल ने ट्वीट करके कंगना पर निशाना साधा है और कहा कि वह क्या वह नशे में थीं?

Open in App
ठळक मुद्देकमाल ने कंगना पर हमला करते हुए कहा-क्या वे नशे में थीं?वोटिंग के बाद कंगना ने कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला किया था

 बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने मुंबई में अपने वोट देने के अधिकार का इस्तेमाल 29 अप्रैल को किया लेकिन। वोट देने के बाद कंगना ने कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा जिसके बाद सोशल मीडिया पर जोरदार रिएक्शन आए हैं।

कंगना की बेवाकी का बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान ने अपने ही अंदाज नें जवाब दिया है। कमाल ने ट्वीट करके कंगना पर निशाना साधा है और कहा कि वह क्या वह नशे में थीं?

कंगना रनौत के कांग्रेस पर हमले पर बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान ने ट्वीट करके लिखा है कि आज कंगना रनौत ने कहा कि अब भारत सही मायनों में इटली सरकार से आजादी हासिल कर रहा है। इस आजादी के लिए हमें जरूर वोट डालना चाहिए, क्या वे नशे में थीं? क्योंकि मेरा भारत कभी भी इटैलियन सरकार के नियंत्रण में नहीं था। पीएम अटलजी, मनमोहन जी और मोदी जी कोई भी इटैलियन नागरिक नहीं है। इस ट्वीट के साथ ही कमाल ने कंगना के शब्दों को जवाब दिया है।

क्या कहा था कंगना ने

वोट निकलकर बाहर आयीं कंगना रनौत ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा, 'चुनाव का दिन बहुत जरूरी होता है। पांच साल में एक बार आता है तो मेरी रिक्वेस्ट है कि इसका यूज जरूर करें। मैं समझती हूं देश इस समय सही आजादी का मजा ले रहा है। क्योंकि इससे पहले हम सब मुगल, ब्रिटिश और इटालियन सरकार के गुलाम थे। इसके पहले की पार्टियों ने लंदन में छुट्टियां मनाईं और मजे किए है।'

कंगना ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार के वक्त हालात बहुत बुरे थे। रेप, गरीबी, प्रदूषण की जो हालत आज है, उससे कई गुना ज्यादा खराब हालत कांग्रेस के शासन में थी। ये स्वराज और स्वधर्म का समय है। हमें भारी मात्रा में वोट करना चाहिए। कांग्रेस पर कंगना के इस हमले का कोई फर्क पड़ता है या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।  

टॅग्स :कंगना रनौतKamaal R Khan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?