लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी को बॉलीवुड एक्टर ने बताया पीएम लायक, ट्वीट कर कही ये बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 4, 2019 14:29 IST

लोकसभा चुनाव के बीच प्रियंका गांधी के बाद कमाल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ की है।

Open in App
ठळक मुद्देकमाल ने राहुल को पीएम के काबिल कहा हैकमाल ने ट्वीट करके राहुल गांधी की जमकर तारीफ की है

बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। वह देस के हर एक मुद्दे पर अपनी राय ट्विटर के जरिए व्यक्त करते रहते हैं।

ऐसे में लोकसभा चुनाव के बीच प्रियंका गांधी के बाद कमाल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ की है। कमाल खान ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि कोई भी ये कैसे कह सकता है कि युवाओं को इंजीनियर, डॉक्टर और बिजनेसमैन बनाने की चाहत रखने वाले पढ़े-लिखे, अच्छी अंग्रेजी बोलने वाले, हैंडसम और ईमानदार राहुल गांधी पीएम पद के लायक नहीं हैं। लेकिन वह शख्स पीएम बनने के लायक है जो युवाओं को चायवाला, रिक्शावाला और पकौड़ेवाला बनाना चाहता है।!' 

कमाल के इस ट्वीट के बाद यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं जमकर दे रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब कमाल ने राहुल की तारीफ की हो। कुछ समय पहले एक्टर ने राहुल की तारीफ में लिखा था कि इस बात के लिए मैं राहुल गांधी की प्रशंसा करता हूं, 38 गोलियों से छलनी हुई दादी और टुकड़ों में कटे बाप का शव देखकर भी, हिम्मत ना हारने वाले राहुल ने, आजतक कभी दादी और पिता के नाम पर वोट नहीं मांगे!'

कमाल ने पहले की थी सिफारिश

कामल मे हाल ही में प्रियंका गांधी से वाराणसी से मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की अपील की थी। जो पूरी नहीं जिसके बाद से वह कांग्रेस खफा से नजर आ रहे हैं। कमाल ने ट्वीट करके लिखा था। प्रियंका गांधी जी  पीएम मोदी के खिलाफ  के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।राहुल गांधी  का यह सबसे अच्छा निर्णय है। हार और जीत का सवाल नहीं है। सवाल बराबर की टक्कर का है, और वो तो होनी ही चाहिए। जीतने के लिए लड़ना जरुरी है।

कमाल ने प्रियंका से मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की अपील की थी। ये फिलहाल सोशल मीडिया पर छाया हुआ था। इसके बाद यूजर्स की भी जमकर प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। कमाल खान  इन दिनों राजनीतिक मुद्दे पर बेबाक अंदाज में अपनी राय रखते हैं। हाल ही में उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह  पर भी जमकर निशाना साधा था।

टॅग्स :राहुल गांधीKamaal R Khan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?