लाइव न्यूज़ :

काजोल की फिल्म 'देवी' देख रो पड़े दर्शक, बोले- ऐसी कहानी कभी नहीं देखी, हर किसी को एक बार...

By अमित कुमार | Updated: March 3, 2020 16:13 IST

भारत में औसतन रेप के 90 मामले रोज आते हैं, लेकिन सजा इनमें से एक तिहाई को भी नहीं मिल पाती है। देश की इसी लचर व्यवस्था पर चोट पहुंचाने का काम करती हैं फिल्म देवी।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म देवी में काजोल कहानी को शुरू से अंत तक बांधने का काम करती हैं।फिल्म का अंत देखकर दर्शक का कलेजा मुंह को आ जाता है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले लार्ज शॉर्ट फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर देवी नामक एक शॉर्ट फिल्म रिलीज हुई है। इस फिल्म को देखकर दर्शकों के आंसू रुक नहीं रहे। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक कमरे में सभी रेप पीड़ित महिलाएं एक-दूसरे के साथ रह रही हैं। भारत में औसतन रेप के 90 मामले रोज आते हैं, लेकिन सजा इनमें से एक तिहाई को भी नहीं मिल पाती है। देश की इसी लचर व्यवस्था पर चोट पहुंचाने का काम करती हैं फिल्म देवी। 

फिल्म देवी में काजोल कहानी को शुरू से अंत तक बांधने का काम करती हैं। ये फिल्म दो दुनिया की बात करती है एक बाहर कि और अंदर वाली। 13 मिनट की इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक कमरे के अंदर रेप पीड़ित कई सारी लड़कियां, महिलाए और वृद्ध औरतें मौजूद हैं। लेकिन इस घटना की शिकार हुईं और लड़कियां यहां रहने आना चाहती हैं, लेकिन कमरे में जगह नहीं होने के कारण सबके बीच आपसी बहस होती है।

वहीं फिल्म का अंत कुछ ऐसा बनाया गया है जिसे देखकर दर्शकों का कलेजा मुंह को आ जाता है। फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोगों ने तो लिखा कि इसे देखने के बाद उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे।

इससे पहले अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान काजोल ने मी टू अभियान के प्रभाव पर अपनी बात रखी थी। काजोल ने कहा कि आज के दौर में जहां महिलाओं के साथ कई तरह की आपराधिक घटनाएं घट रही हैं। ऐसे में देवी जैसी फिल्में समाज को आइना दिखाने का काम करती है। जेंडर बायस्ड पर काजोल ने काजोल ने बेबाक तरीके से अपनी बात रखते हुए कहा कि यह एक क्षेत्र से ज्यादा सोसायटी से संबंध रखता है।

टॅग्स :काजोलनेहा धूपियाश्रुति हसनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!