लाइव न्यूज़ :

VIDEO: काजल राघवानी और निरहुआ के नए गाने ने मचाई धूम, वीडियो हो रहा जमकर वायरल

By वैशाली कुमारी | Updated: October 1, 2021 21:20 IST

काजल और निरहुआ का ये गाना उनकी फिल्म 'पटना से पाकिस्तान' का है। इस गाने को भोजपुरी सिंगर कल्पना और रजनीश मिश्रा ने गाया है।

Open in App
ठळक मुद्देगाना यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा हैं गाने को अब तक 18 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं

भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत जोड़ी काजल राघवानी और निरहुआ अक्सर धूम मचाते रहते है। ये जोड़ी अपनी क्यूटनेस के लिए भी काफी पसंद की जाती हैं। इनके फैंस इन दोनो की जोड़ी के दीवाने हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी दोनो की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ये दोनो अपने गानों को लेकर भी यूट्यूब के जरिए अपने फैंस के बीच छाई रहती हैं।

गाना यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा हैं, जिनको काफी भारी संख्या में देखा और पसंद भी किया जाता है। अपने हर गाने पर मिलियन व्यूज बटोरने वाली ये जोड़ी इन दिनों एक ऐसा ही गाना 'माई रे माई बथता कमरिया' यूट्यूब पर दर्शकों के बीच जमकर वायरल हो रहा है। बात करें गाने की तो इस गाने में काजल राघवानी हरे रंग के टॉवल में बोल्ड अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं। गाने में काजल अपने  कातिलाना अंदाज का जादू निरहुआ पर चलाती दिखाई दे रही हैं। इस गाने में दोनों रोमांस का तड़का लगाते नजर आ रहें है। दोनों का ये रोमांटिक सॉन्ग, यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। गाने को अब तक 18 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

बतादें कि काजल और निरहुआ का ये गाना उनकी फिल्म 'पटना से पाकिस्तान' का है। इस गाने को भोजपुरी सिंगर कल्पना और रजनीश मिश्रा ने गाया है। गाने के लिरिक्स प्यारे लाल यादव द्वारा लिखे गए हैं। गाने का संगीत राजेश-रजनीश ने कंपोज किया है, जबकि गाने के निर्देशक संतोष मिश्रा हैं। गाने में दोनों की जोड़ी के साथ-साथ दोनों के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया जा रहा है। 

टॅग्स :भोजपुरीभोजपुरी सोंग
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल तक, इन नवरात्रि भजनों की धूम; इंटरनेट पर ट्रेंड हो रहे हैं ये भोजपुरी देवी गीत

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?