लाइव न्यूज़ :

किआरा अडवाणी ने दी गुड न्यूज, जल्द घर में बजेगी शहनाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 24, 2019 14:26 IST

किआरा अडवाणी की 27 दिसबंर को उनकी फिल्म गुड न्यूज रिलीज हो रही है। इसके साथ ही किआरा के पास अभी गुड न्यूज के अलावा लक्ष्मी बॉम्ब, इंदू की जवानी, भूल भुलैया 2 और शेरशाह जैसे बड़े प्रोजेक्ट हैं।

Open in App

साल 2019 बॉलीवुड एक्ट्रेस किआरा अडवाणी के लिए काफी अच्छा रहा। किआरा शाहिद के साथ फिल्म कबीर सिंह में नजर आई थीं, इस फिल्म में किआरा के काम की काफी तारीफ की गई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की।किआरा जल्द गुड न्यूज में नजर आने वाली हैं।कियारा अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म में नजर आने वाली हैं। अब किआया असल जिंदगी की गुड न्यूज देने वाली हैं।

हाल ही में किआरा अडवाणी ने सोशल मीडिया पर अपनी बहन की शादी के बारे में एलान किया है। किआरा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि उनकी बहन की शादी तय हो गई है।

किआरा ने सोशल मीडिया पोस्ट में बहन इशिता और विवान की फोटो शेयर की है। उस फोटो के शेयर होने के बाद लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और किआरा को बधाई दे रहे हैं।

कियारा ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'इससे बेहतर कुछ नहीं होगा कि मैं अपनी बहन को बहुत खुश देखूं और यही वह चीज है जो आप हम सबकी लाइफ में लाए हैं विवान। मैं आपका अपनी फैमिली में स्वागत करती हूं भाई। हमारी फैमिली में नए सदस्य का जुड़ाव।हम आपसे प्यार करते हैं और बेसब्री से आपके साथ मजेदार वक्त गुजारने के लिए उत्साहित हैं और अपनी जिंदगी आपके साथ बिताना चाहते हैं। मैं आप दोनों की जीवनभर की खुशियों की कामना करती हूं।

वर्कफ्रेंट की बात करें तो किआरा अडवाणी की 27 दिसबंर को उनकी फिल्म गुड न्यूज रिलीज हो रही है। इसके साथ ही किआरा के पास अभी गुड न्यूज के अलावा लक्ष्मी बॉम्ब, इंदू की जवानी, भूल भुलैया 2 और शेरशाह जैसे बड़े प्रोजेक्ट हैं।

टॅग्स :किआरा आडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रेग्नेंसी के बावजूद कियारा आडवाणी के पास लगी है फिल्मों की लाइन, 2025-2026 में होगी रिलीज; देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड चुस्कीGame Changer Song Jaragandi OUT: जन्मदिन के मौके पर राम चरण की 'गेम चेंजर' का पहला सॉन्ग रिलीज, एक्टर संग कियारा आडवाणी के डांस ने लगाई आग

बॉलीवुड चुस्कीYodha Movie Review: सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' पर पत्नी कियारा आडवाणी ने लुटाया प्यार, फिल्म को लेकर दिया रिव्यू

बॉलीवुड चुस्कीअनंत-राधिका के प्री-वेडिंग में बॉलीवुड कपल्स का रोमांटिक अंदाज, तस्वीरों ने जीता दर्शकों का दिल

बॉलीवुड चुस्कीDon 3: रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी स्पेशल ट्रेनिंग करेंगे, थाईलैंड के विशेषज्ञों से सीखेंगे एक्शन, निर्देशक फरहान अख्तर का ये है प्लान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?