लाइव न्यूज़ :

Kabir Singh Box Office Collection: कबीर सिंह ने तोड़ा साल 2019 का ये रिकॉर्ड, शाहिद की फिल्म 200 करोड़ के पार

By मेघना वर्मा | Updated: July 4, 2019 14:10 IST

शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म कबीर सिंह ने जहां पहले दिन 20.21 करोड़ की कमाई की है। ये फिल्म शाहिद कपूर और कियारा अडवानी के करियर की अभी तक की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्देशाहिद कपूर और कियारा अडवानी की फिल्म कबीर सिंह 21 जून को रिलीज हुई थी।इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और शाहिद की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं।

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह का जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। तभी तो फिल्म साल की पहली सबसे तेज 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन गई है। शाहिद कपूर की इस फिल्म को लोग ना सिर्फ पसंद कर रहे हैं बल्कि कई बार देख भी रहे हैं। फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। 

तरण आदर्श के ट्वीट की मानें तो कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 200 का आंकड़ा छूते हुए 206.48 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। कबीर सिंह साल की सबसे तेज 200 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्म बन गई है। ये फिल्म शाहिद कपूर और कियारा अडवानी के करियर की अभी तक की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है। 

शाहिद कपूर के करियर में 200 करोड़ देने वाली इस फिल्म ने छठवें दिन 120 करोड़ की कमाई कर डाली थी। शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म कबीर सिंह ने जहां पहले दिन 20.21 करोड़ की कमाई की है।

तरण आदर्श के ट्वीट की मानें तो शाहिद और कियारा की फिल्म कबीर सिंह ने छठवे दिन 15.91 करोड़ की कमाई कर ली। ओवरऑल फिल्म ने छह दिनों में ही 120.81 करोड़ की कमाई देश भर में की है। कियारा अडवानी कि फिल्म कबीर सिंह 21 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है।

 

फिल्म को ना सिर्फ लोगों का प्यार मिल रहा है बल्कि क्रिटिक्स भी फिल्म की काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं बता दें कबीर सिंह फिल्म साउथ की सुपर हिट फिल्म अर्जुन रेड्डी की ऑफिशियल रीमेक है। इस फिल्म के लिए अर्जुन रेड्डी के लीड किरदार विजय देवराकोंडा ने भी अपना रिएक्शन दे दिया है। 

तेलगु फिल्म अर्जुन रेड्डी के स्टार विजय ने ट्वीट करके इस फिल्म को बधाई दी है। वहीं उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कबीर सिंह के फैंस भी उनके इस ट्वीट को काफी पसंद कर रहे हैं।

विजय ने ट्वीट करके लिखा, 'कबीर सिंह मेरे लिए डायरेक्टर संदीप रेड्डी वागा की कहानी सुनानने की केपेसिटी और उनकी दृष्टी और जुनून किसी भी बॉक्स ऑफिस की सफलता से ज्यादा है। जिसे वो देख सकते हैं। उनसे ही मुझे अपने अंदर की एनर्जी के लिए फायरप्लेस मिलता है। शाहिद और कियारा की फिल्म के लिए सफलता के लिए कामना करता हूं।'

टॅग्स :फिल्म कबीर सिंहशाहिद कपूरकियारा आडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?