लाइव न्यूज़ :

वरुण धवन की 'कुली नं.1' के रीमेक में इस बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन की हुई एंट्री

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 22, 2019 08:30 IST

वरुण धवन और सारा अली खान को लेकर बनाई जा रही सुपरहिट 'कुली नं.1' की रीमेक फिल्म में कॉमेडियन जॉनी लीवर की एंट्री हो गई है

Open in App

वरुण धवन और सारा अली खान को लेकर बनाई जा रही सुपरहिट 'कुली नं.1' की रीमेक फिल्म में कॉमेडियन जॉनी लीवर की एंट्री हो गई है. डेविड धवन की इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है और फिल्म की पूरी स्टारकास्ट बैंकॉक के लिए रवाना होने वाली है.

इस फिल्म से जुड़ कर जॉनी बहुत खुश हैं और वह इसकी शूटिंग के लिए काफी एक्साइटेड है. खबरों के अनुसार जॉनी इस फिल्म में ओरिजनल फिल्म के इंस्पेक्टर टीकू तलसानिया वाला रोल निभाने वाले हैं. इस फिल्म से जुड़ने की खुशी बयान करते हुए जॉनी ने कहा, ''फिल्म 'दीवाना मस्ताना', 'दुल्हन हम ले जाएंगे' और 'जुड़वां 2' समेत मैंने डेविड की कई फिल्मों में काम किया है.

उनके साथ फिर से काम करना शानदार होगा. उन्हें कॉमेडी की गहरी समझ है और 90 के दशक से साथ काम करते आ रहे हैं. इस फिल्म में जो रोल मुझे मिला है, वह भी कमाल का है.'' फिल्म की शूटिंग आगामी 5 अगस्त से शुरू होने वाली है.

सारा और वरुण की यह फिल्म अगले साल 1 मई को रिलीज होगी. ओरिजनल फिल्म के दो गाने 'मैं तो रस्ते से जा रहा था' और 'हुस्न है सुहाना' को भी फिल्म में रीक्रिएट किया जाने वाला है.

टॅग्स :जॉनी लीवरवरुण धवन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

बॉलीवुड चुस्कीVarun Dhawan Movie: फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' जून 2026 में रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीसनी संस्कारी की तुलसी कुमारी रिव्यू: परफेक्ट 'मसाला' फैमिली एंटरटेनर! त्योहार का मज़ा दोगुना!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?