लाइव न्यूज़ :

'जातिवादी' टिप्पणी कर बुरे फंसे सलमान को राजस्थान हाईकोर्ट से मिली राहत

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 26, 2018 18:30 IST

सलमान के खिलाफ पिछले साल दिसंबर में राजस्थान के चूरू जिले के कोतवाली थाने में  मुकदमा दर्ज कराया गया था।

Open in App

जयपुर, 26 फरवरीः बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान के ऊपर जातिवादी टिप्पणी को लेकर दर्ज कराए गए मामले में जोधपुर हाईकोर्ट ने आंशिक रूप से राहत दे दी है। जस्टिस संदीप मेहता की कोर्ट ने इस मामले में सलमान को राहत देते हुए आगे की जांच पर रोक लगा दी है और उनकी ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता महेश बोड़ा और निशांत बोड़ा ने पैरवी की।

सलमान के खिलाफ पिछले साल दिसंबर में राजस्थान के चूरू जिले के कोतवाली थाने में  मुकदमा दर्ज कराया गया था। यह मुकदमा सलमान के एक इंटरव्यू के दौरान 'भंगी' शब्द के उपयोग को लेकर दर्ज हुआ था। साथ ही सलमान के अलावा अभिनेत्री शिल्पा राज कुन्द्रा के खिलाफ भी चूरू कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। 

उनके इस बयान से नाराज वाल्मिकी समाज के लोगों ने कोतवाली थाने पहुंचकर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। इस दौरान बड़े पैमाने पर पूरे राजस्थान में वाल्मिकी समाज ने विरोध किया था। 

वहीं, पिछले सप्ताह दिल्ली कोर्ट में सलमान और कटरीना समेत कई लोगों पर इस टिप्पणी को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिसकी सुनवाई दिल्ली कोर्ट आगामी 27 फरवरी को करेगी। याचिका में इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई है। यह याचिका दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष हरनाम सिंह ने दायर की है। उनका आरोप है कि सलमान ने टेलीविजन कार्यक्रम के दौरान यह टिप्पणी की थी और कटरीना ने इसका विरोध करने के बजाय आरोपी नम्बर एक (खान) का साथ दिया।

आपको बता दें कि पिछले साल क्रिसमस के मौके पर सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की थी और रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। 

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो