लाइव न्यूज़ :

VIDEO: जिम्मी शेरगिल की क्राइम थ्रिलर वेब सीरिज 'योर ऑनर' का ट्रेलर रिलीज, मिल रहा है जबरदस्त रिस्पांस

By अमित कुमार | Updated: June 9, 2020 17:43 IST

लॉकडाउन के बाद से ही कई दमदार वेब सीरीज रिलीज की जा चुकी है। इसी क्रम में अब एक्टर जिम्मी शेरगिल भी वेब सीरिज 'योर ऑनर' लेकर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे जिम्मी शेरगिल के नए वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया है। क्राइम थ्रिलर और स्पेंस से भरे वेब सीरीज में जिम्मी इससे पहले भी काम कर चुके हैं।फिल्मी करियर की बात करें तो जिम्मी शेरगिल ने बॉलीवु़ड डेब्यू 1996 में गुलजार द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म 'माचिस' से की थी।

बॉलीवुड में चॉकलेटी ब्वॉय से अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर जिम्मी शेरगिल अपने अमिनय के दम पर एक खास मुकाम हासिल करने में कामयाब रहे हैं। जिम्मी शेरगिल ने अपने हर रोल को बखूबी निभाया है। कॉमेडी से लेकर विलेन तक में उन्होंने अपनी दमदार छाप छोड़ी है। हाल ही में जिम्मी शेरगिल के नए वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया है। 

वेब सीरीज 'योर ऑनर' का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसमें जिम्मी का एक अलग ही अंदाज लोगों को देखने को मिलने वाला है। 'योर ऑनर' में जिम्मी शेरगिल और वरुण बडोला के अलावा मीता वशिष्ठ ने भी अहम भूमिका अदा की है। 'योर ऑनर' को सोनी लाइव पर रिलीज किया जाएगा। लॉकडाउन के कारण फिल्म इंडस्ट्री को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। 

ऐसे में अधिकतर फिल्में थिएटर की जगह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज किया जा रहा है। ट्रेलर की बात करें तो वेब सीरीज काफी मजेदार लग रही है। ट्रेलर की शुरुआत एक रोड एक्सिडेंट से होता है और ये एक्सिटेंड एक स्पेंस में बदल जाती है।  क्राइम थ्रिलर और स्पेंस से भरे वेब सीरीज में जिम्मी इससे पहले भी काम कर चुके हैं। जिम्मी का 'रंगबाज फिर से' दर्शकों को खूब पसंद आया था। 

फिल्मी करियर की बात करें तो जिम्मी शेरगिल ने बॉलीवु़ड डेब्यू 1996 में गुलजार द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म 'माचिस' से की थी। इसके बाद मोहाब्बतें, मुन्ना भाई, लगे रहो मुन्ना भाई, तनु वेड्स मनु जैसी फिल्मों में उन्होंने जबरदस्त अमिनय किया। जिम्मी शेरगिल पंजाबी के अलावा बॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रहे। 

टॅग्स :जिम्मी शेरगिलबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?