लाइव न्यूज़ :

jiah khan suicide case: बरी होने के बाद सूरज पंचोली ने अपने पहले पोस्ट में लिखी यह बात, फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंगी जिया खान की मॉं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 28, 2023 14:36 IST

jiah khan suicide case: इस बीच, सूरज पंचोली के बरी होने पर जिया खान की माँ राबिया ने कहा कि वह इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंगी।

Open in App
ठळक मुद्देजिया खान तीन जून 2013 को अपने जुहू स्थित घर में मृत मिली थीं इस मामले में सूरज को जून 2013 में गिरफ्तार किया गया था और जुलाई 2013 में रिहा कर दिया गया था।

jiah khan suicide case: जिया खान मौत मामले में विशेष सीबीआई अदालत ने अभिनेता सूरज पंचोली को शुक्रवार बरी कर दिया। सूरज पंचोली पर जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था। कोर्ट के फैसले से सूरज पंचोली बेहद खुश हैं। करीब एक दशक बाद इस मामले में अदालत ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा- 'आपके खिलाफ सबूतों की कमी है। इसलिए हम आपको दोषी नहीं ठहरा सकते। आप बरी किए जाते हैं।'

अदालत के फैसले के बाद सूरज पंचोली ने इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट किया। अभिनेता ने हैशटैग #GodIsGreat के साथ लिखा - "सच्चाई की हमेशा जीत होती है।" ईश्वर महान है। इस बीच, सूरज पंचोली के बरी होने पर जिया खान की माँ राबिया ने कहा कि वह इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंगी। उन्होंने कहा कि सवाल है कि मेरी बेटी की मौत कैसे हुई? यह मामला अब भी लंबित है। मैंने हमेशा से कहा है कि यह हत्या का मामला है।

गौरतलब है कि जिया खान तीन जून 2013 को अपने जुहू स्थित घर में मृत मिली थीं। इस मामले में सूरज को जून 2013 में गिरफ्तार किया गया था और जुलाई 2013 में जमानत पर रिहा कर दिया गया था। सूरज पंचोली पर कथित तौर पर जिया द्वारा लिखे गए छह पन्नों के पत्र के आधार पर आईपीसी की धारा-306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

सीबीआई ने आरोप लगाया था कि मुंबई पुलिस द्वारा जब्त किया गया पत्र जिया ने ही लिखा था। जांच एजेंसी ने दावा किया था कि पत्र में सूरज के साथ जिया के अंतरंग संबंधों के साथ-साथ उनके कथित शारीरिक शोषण, मानसिक और शारीरिक यातना के बारे में बात की गई है, जिस वजह से उन्होंने खुदकुशी की। 

टॅग्स :जिया खानसूरज पंचोली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया खान का आखिरी पत्र, 'सपनों को अलविदा कहकर जा रही हूं'...6 पन्नों में बयां किया था दर्द

बॉलीवुड चुस्कीजिया खान सुसाइड केस में 10 साल बाद आया फैसला, सूरज पंचोली को सीबीआई कोर्ट ने सबूतों की कमी के चलते किया बरी

भारतजिया खान सुसाइड केस में 10 साल बाद फैसला आया है

बॉलीवुड चुस्कीजिया खान आत्महत्या मामलाः 12.30 बजे विशेष सीबीआई अदालत सुनाएगी फैसला, लिखित दलीलें रखना चाहती हैं अभिनेत्री की माँ राबिया खान

भारत10 साल बाद जिया खान मामले में अदालत सूरज पंचोली को लेकर अपना फैसला सुनाने वाली है

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?