लाइव न्यूज़ :

Jayalalitha 72nd Birth Anniversary: जयललिता की कार्बन कॉपी लग रही हैं एक्ट्रेस कंगना रनौत, उनके जन्मदिन पर रिलीज हुआ फिल्म 'थलाइवी' का स्पेशल Look

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 24, 2020 10:52 IST

थलाइवी का स्पेशल लुक आज रिलीज किया गया है। बताया जा रहा है कि जयललिता का ये लुक तब का है जब उन्होंने राजनीति में कदम रखा था

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत एक से एक नायाब फिल्में करने के लिए जानी जाती हैं। कंगना की एक के बाद एक फिल्म पर्दे पर रिलीज हो रही है

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत एक से एक नायाब फिल्में करने के लिए जानी जाती हैं। कंगना की एक के बाद एक फिल्म पर्दे पर रिलीज हो रही है। कंगना इन दिनों अपकमिंग फिल्म थलाइवी को लेकर  सुर्खियों में हैं। वहीं.तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयाललिता का आज जन्मदिन है। ऐसे में उनपर बन रही बायोपिक फिल्म 'थलाइवी' (Thalaivi) के मेकर्स ने आज फिल्म से उनका एक लुक सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है।

ये लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस लुक के बाद फैंस कंगना की काफी तारीफ कर रहे हैं। इस लुक में कंगना रनौत जयललिता के रोल में पूरी तरह से ढली नजर आ रही हैं। एक पल को देखकर वह जयललिता ही नजर आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि  जयललिता का ये लुक तब का है जब उन्होंने राजनीति में कदम रखा था।जयललिता के जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए आज कंगना रनौत ने टीम ने इंस्टाग्राम पर उनकी फोटो शेयर करते हुए लिखा, "सुपर लेडी जयललिता को आज उनके 72वें जन्मदिन पर हम याद कर रहे हैं। उनकी कहानी उनके विशाल हृदय और नेतृत्व करने के गुण को बयां करती है। कंगना और हर कोई जो उनसे प्रेम करता है और उनकी सीख को फॉलो करता है, उन्हें जाया अम्मा कहकर जानता है।

जयललिता के हुबहू लुक वाली कंगना की एक फोटो को भी शेयर किया गया जिसे पोस्ट करते हुए कंगना की टीम ने कैप्शन दिया, जयललिता के 72वें जन्मदिन पर पेश है फिल्म थलाइवी से कंगना रनौत का लुक। इस फिल्म में जयललिता के जीवन के हर एक पन्ने को फैंस के सामने पेश किया जाएगा।

'थलाइवी' फिल्म तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक है, जिसमें कंगना उनका किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म का एक जबरदस्त लुक कंगना का सभी के सामने पेश किया गया है। कंगना इन दिनों जोर शोर से थलाइवी की तैयारी में जुटी हैं।

तमिल में 'थलाइवी' और हिंदी में 'जया' नामक इस फिल्म को दक्षिण के जाने-माने निर्देशकों में से एक ए. एल. विजय निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म 26 जून 2020 को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी।

बाहुबली' और 'मणिकर्णिका' फेम लेखक के. वी. विजयेंद्र प्रसाद द्वारा लिखित इस फिल्म का बिब्री एंड कर्मा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले विष्णु वर्धन इंदुरी और शैलेश आर.सिंह कर रहे हैं।अरविंद बायोपिक 'थलाइवी' में तमिल सुपरस्टार और पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन की भूमिका निभाएंगे।

टॅग्स :कंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस