लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान पीएम पर बरसे जावेद अख्तर, कहा-आपके कायदे-आजम ने 1947 में तोड़ दिया था...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 20, 2019 13:10 IST

जावेद अख्तर पाकिस्तान पीएम इमरान खान को जमकर सुनाई है। जावेद ने ट्वीट करके खरी खोटी सुनाई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को जावेद अख्तर ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा था कि हिन्दू वर्चस्ववादी सरकार से नेहरू और गांधी को भारत को खतरा है।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को जावेद अख्तर ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। हाल ही में जावेद ने ट्वीट करके इमरान की लताड़ लगाई है। नेहरू गांधी के भारत का जिक्र करने पर जावेद अख्तर ने इमरान खान से सवाल करते हुए 1947 के बंटवारा याद दिलवाया है।

18 अगस्त को इमरान ने ट्वीट किया था कि हिन्दू वर्चस्ववाद से न केवल भारत में बल्कि पाकिस्तान में भी अल्पसंख्यकों को खतरा है। यह खतरा पाकिस्तान में बढ़ गया है। उन्होंने कहा था कि हिन्दू वर्चस्ववादी सरकार से नेहरू और गांधी को भारत को खतरा है।

इमरान ने अपने ट्वीट में लिखा कि हिंदू वर्चस्ववादी सरकार से नेहरू और गांधी के भारत को खतरा है। इस पर जावेद ने कहा है कि प्रिय इमरान खान, यह जानकर अच्‍छा लगा कि आप ‘नेहरू और गांधी के भारत’ को लेकर इतने फिक्रमंद हैं, वैसे ये वही नेहरू-गांधी का भारत है ना जिसे आपके कायदे-आजम (मोहम्‍मद अली जिन्‍ना) ने 1947 में तोड़ दिया था याद है।

इमरान ने ट्वीट करके लिखा है कि भारत का परमाणु हथियार हिंदू वर्चस्ववादी व फासीवादी नेतृत्व के नियंत्रण में हैं। इसकी सुरक्षा पर दुनिया गंभीरता से विचार करे, क्योंकि इसका प्रभाव केवल क्षेत्र में ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ेगा।

जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। भारत के साथ हर तरह के रिश्ते को पाकिस्तान खत्म कर रहा है। लेकिन इस बार भारत भी पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रूख अपनाए हुए है। अब जम्मू कश्मीर केंद्र शासिच राज्य बन गया है। 

टॅग्स :जावेद अख्तर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'अगर पाकिस्तान और नरक में से किसी एक चुनना हो, तो मैं नरक को चुनूंगा'

भारतलोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार समारोह में गीतकार जावेद अख्तर हुए भावुक, बोले- 'प्यार करने वालों ने दिया पहला पुरस्कार'

भारतअपनी भाषा और बोली से प्यार कीजिए वर्ना...

बॉलीवुड चुस्कीजावेद अख्तर का एक्स अकाउंट हुआ हैक, वरिष्ठ बॉलीवुड गीतकार ने कही ये बात, जानें

बॉलीवुड चुस्कीमुजफ्फरनगर पुलिस के कांवड़ यात्रा मार्ग को लेकर दिए गए आदेश पर जावेद अख्तर ने जताई आपत्ति, नाजी जर्मनी से की तुलना

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?