लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 14: रिजेक्शंस के बाद सुसाइड करने वाली थीं जैस्मिन भसीन, शो के दौरान रूबीना, एजाज़ ने भी खोले अपने राज

By स्वाति सिंह | Updated: November 30, 2020 15:17 IST

सामने आए प्रोमो में जैस्मिन भसीन रोते हुए एली गोनी से कह रही हैं कि उनका सच सामने आने के बाद क्या वो उन्हें पहले जैसा ही प्यार देंगे? इसके बाद पोडियम पर खड़े होकर जैस्मिन भसीन रोते-रोते कह रही हैं, 'ढेर सारे रिजेक्शंस के चलते मैं बहुत टूट गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस 14 में आने वाले एपिसोड में कंटेस्टेंट के सामने सबसे मुश्किल टास्क आने वाला है।रूबीना ने खुलासा किया है कि उनका और अभिनव का तलाक होने वाला था

Bigg Boss 14: बिग बॉस 14 में आने वाले एपिसोड में कंटेस्टेंट के सामने सबसे मुश्किल टास्क आने वाला है। दरअसल, घरवालों को नेशनल टीवी पर अपनी ज़िदगी के वो राज बताने होंगे जिनके बारे में सिर्फ उनके करीबी जानते हैं। इस दौरान ने रूबीना ने खुलासा किया है कि उनका और अभिनव का तलाक होने वाला था, अगर वो बिग बॉस के घर में नहीं आते तो वो अब तक शायद साथ नहीं होता। वहीं आज जैस्मिन भसीन और एजाज़ ख़ान भी अपने बारे में एक शॉकिंग खुलासा करने वाले हैं।

इसके साथ ही सामने आए प्रोमो में जैस्मिन भसीन रोते हुए एली गोनी से कह रही हैं, 'ढेर सारे रिजेक्शंस के चलते मैं बहुत टूट गई थी। एक के बाद एक हर जगह से सिर्फ ना ही सुनने को मिलती थी। ऐसा लगता था कि मैं किसी भी काम की नहीं हूं। तो एक दिन मैंने...' अपनी बात को पूरा किए बगैर ही जैस्मिन भसीन तेज-तेज रोने लगती हैं। 

वहीं, बिग बॉस के इस सीजन में आने वाले हफ्ते में कई प्रतियोगी विवादित शो के आगामी एपिसोड में प्रवेश करेंगे। इनमें राखी सावंत, मनु पंजाबी, विकास गुप्ता, राहुल महाजन, कश्मीरा शाह और अर्शी खान शामिल हैं। राखी और कश्मीरा शो के पहले सीजन में प्रतियोगी थीं, दूसरे सीजन में राहुल को देखा गया था, मनु पंजाबी बिग बॉस 10 का हिस्सा थे, जबकि विकास गुप्ता और अर्शी खान सलमान खान द्वारा आयोजित शो के ग्यारहवें सीजन में घर के सदस्य थे। 

बता दें कि रविवार के एपिसोड में पवित्रा को बिग बॉस से एविक्ट कर दिया गया। कम वोट्स मिलने की वजह से उनका ये सफर यही खत्म हो गया। पवित्रा के जाने से एजाज खान को तगड़ा झटका लगा है। जो एजाज उन्हें अपना करीबी मानते थे, अब उनके जाने के बाद वे फिर अकेले पड़ गए हैं।

टॅग्स :बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?