लाइव न्यूज़ :

गिप्पी ग्रेवाल और जैस्मिन भसीन ने शुरू की फिल्म 'हनीमून' की शूटिंग, एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2022 14:36 IST

गिप्पी ग्रेवाल और जैस्मिन भसीन स्टारर फिल्म 'हनीमून' की शूटिंग आज से शुरू हो गई है। पंजाब में फिल्म की शूटिंग की जा रही है। इस फिल्म को अमरप्रीत जी एस छाबड़ा निर्देशित कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगिप्पी ग्रेवाल और जैस्मिन भसीन ने पंजाब में शुरू की फिल्म 'हनीमून' की शूटिंग। फिल्म को अमरप्रीत जी एस छाबड़ा निर्देशित कर रहे हैं।फिल्म की एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने भी फिल्म के सेट्स से कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

नई दिल्ली: गिप्पी ग्रेवाल और जैस्मिन भसीन स्टारर फिल्म 'हनीमून' की शूटिंग आज से शुरू कर दी गई है। फिल्म को अमरप्रीत जी एस छाबड़ा निर्देशित कर रहे हैं। वहीं, फिल्म की शूटिंग शुरू होते ही फिल्म के लीड एक्टर्स, डायरेक्ट, प्रोड्यूसर हरमन बावेजा और  विक्की बहरी ने एक स्नीक पीक शेयर की जिसमें वो हाथों में क्लैपबोर्ड लिए नजर आए। इस बोर्ड पर महुरत लिखा हुआ है। वहीं, पंजाब में आज से भूषण कुमार, कृष्णा कुमार, हरमन बावेजा, विक्की बहरी की फिल्म 'हनीमून' की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

दीप और सुख की कहानी पर आधारित है फिल्म

इस फिल्म को लेकर बात की जाए तो यह एक नए जोड़े दीप और सुख की कहानी है जिनकी नई नई शादी हुई है, जो अपने हनीमून पर जाना चाहते हैं। मगर दीप की भोलीभाली और एक्सटेंडेड फैमिली को हनीमून के बारे में कुछ भी पता नहीं होता है क्योंकि वो कभी भी अपने गांव से बाहर नहीं निकले हैं। ऐसे में इस नए जोड़े के साथ 16 लोग एकसाथ हनीमून पर जाने का प्लान बनाते हैं। इस तरह ये हनीमून के नाम पर शुरू हुई यात्रा काफी मजेदार हो जाती है। 

जैस्मिन भसीन ने शेयर किया पोस्ट

वहीं, इस फिल्म के क्रू की बात करें तो इसे भूषण कुमार, कृष्णा कुमार, हरमन बावेजा, विक्की बहरी द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है, जबकि अमरप्रीत जी एस छाबड़ा फिल्म के निर्देशक हैं। वैसे फिल्म की एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने भी फिल्म के सेट्स से कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। साथ ही, एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'एक नई यात्रा की शुरुआत। इस फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल के साथ मैं नजर आने वाली हूं। ये फिल्म एक अल्टीमेट पंजाबी कॉमेडी-ड्रामा है जो आपको हंसाने के लिए जल्द ही आने वाली है। फिल्म को अमरप्रीत जी एस छाबड़ा निर्देशित कर रहे हैं और आज से फिल्म की शूटिंग शुरू हो रही है।'

टॅग्स :पंजाबफिल्म डायरेक्टरइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल